2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Boycott Kapil Sharma Show और ट्रोल्स पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

कपिल शर्मा शो ( Kapil Sharma Show ) पर पिछले दिनों एक ऐसा प्रोग्राम दिखाया गया कि लोगों ने उनके शो का बायकॉट ट्रेंड शुरू कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) मौत मामले पर नहीं बोलने से भी लोग नाराज थे। अब इस पर कपिल ने अपनी बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Oct 2020, 8:19 PM IST

Boycott Kapil Sharma Show और ट्रोल्स पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

Boycott Kapil Sharma Show और ट्रोल्स पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) के शो 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) को पिछले दिनों ऑनलाइन ट्रालिंग ( Online Trolling ) का शिकार होना पड़ा। इस शो पर एक प्रोग्राम दिखाया गया जिसमें कीकू शारदा एक टीवी चैनल के एंकर की मिमिक्री करते दिखे। इस पर टीवी चैनल से जुड़े फैंस नाराज हो गए और बायकॉट कपिल शर्मा शो का ट्रेंड चलने लगा। इसके कई दिनों बाद कपिल ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर जानलेवा हमला, 4 बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग

'मैं ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं'
कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि वह ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और अपने जोक्स के माध्यम से दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में यकीन रहते हैं। कपिल ने आइएनएस से बातचीत में कहा,'मैं सिर्फ अपने प्रशंसकों को हंसाने-गुदगुदाने पर फोकस करता हूं और मैं अपने चुटकूलों के माध्यम से दुनिया को बेहतर जगह बनाने में यकीन रखता हूं। मैं ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। कपिल ने कहा,'मैं खुद को बहुत धन्य मानता हूं। हर दिन कोई नया ऑफर मिल रहा है। पिता बनने से पहले भी मेरे अंदर बच्चों के लिए कुछ करने की ख्वाहिश थी। इसी का नतीजा है कि द कपिल शर्मा शो में आपकों बच्चों का अवतार देखने को मिल रहा है। बच्चों के लिए आगे भी बहुत कुछ करना जारी रखूंगा। द हनी बनी शो विद कपिल शर्मा इसकी एक अच्छी शुरुआत है।

यह भी पढ़ें : इन Bollywood Celebs ने अपने बच्चे होने के बाद भी गोद ली बेटियां, कायम की मिसाल

ये हैं ट्रोलिंग की वजहें
कपिल के ट्रोल होने की वैसे तो कई वजहें हैं। जैसे कई बार वह या उनके शो पर आने वाले गेस्ट ऐसी बात कह जाते हैं कि वह कुछ लोगों को बुरी लग जाती है। मसलन, जब कुमार विश्वास इस शो पर आए थे, तो उनके लड़कियों के बारे में कही उनकी एक बात पर विरोध शुरू हो गया था। ऐसे ही कीकू शारदा एक साधु की मिमिक्री कर जेल भी गए। हाल में कपिल शो पर एक न्यूज आइटम रखा गया। इसमें कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने एक टीवी चैनल के एंकर की नकल की। इस पर कई लोग नाराज हो गए। शो के बायकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया। लोगों को इस बात से भी नाराजगी थी कि उन्होंने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मौत पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।