2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर जानलेवा हमला, 4 बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग

रिपोर्ट्स के अनुसार, मालवी मल्होत्रा ( Malvi Malhotra ) पर चाकू से हमला किया गया है। प्रारम्भिक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह हमला उनके किसी पुराने दोस्त ने ही किया है। हमलावर ने अभिनेत्री पर 4 बार चाकू से वार किया है। हमले में घायल होने के चलते एक्ट्रेस को मुंबई के धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Oct 2020, 2:31 PM IST

एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर जानलेवा हमला, 4 बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग

एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर जानलेवा हमला, 4 बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग

मुंबई। एंटरटेनमेंट जगत ( Entertainment Industry ) से बुरी खबरें आने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ महीनों से दिग्गज और युवा कलाकारों के निधन और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कुछ कलाकारों पर जांच की तलवार तो कभी आर्थिक परेशानियों से कलाकारों का मौत को गले लगाना। अब बॉलीवुड, टॉलीवुड और टीवी शोज में काम करने वाली अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ( Malvi Malhotra ) पर हमले की खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें : Sonu Sood पर यूजर ने लगाया 'फर्जीवाड़ा' कर नाम कमाने का आरोप, एक्टर ने सबूत के साथ दिया जवाब

तीन बार चाकू से किया वार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला किया गया है। प्रारम्भिक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह हमला उनके किसी पुराने दोस्त ने ही किया है। हमलावर ने अभिनेत्री पर 4 बार चाकू से वार किया है। हमले में घायल होने के चलते एक्ट्रेस को मुंबई के धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती ( Friendship on Facebook )

जानकारी के अनुसार, हमलावार की दोस्ती एक्ट्रेस से फेसबुक के जरिए हुई। खुद को प्रोड्यूसर ( Bollywood Producer ) के रूप में परिचय करवाने वाले योगेश और मालवी की मुलाकात एक बार ही हुई है। सोमवार को योगेश अपनी कार से मालवी के घर के बाहर नजर आया। उसने घर से बाहर निकली मालवी को रोकने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया, तो योगेश ने चार बार चाकू से हमला किया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : 'कुछ कुछ होता है' के क्यूट छोटे सरदार की होने वाली है शादी, यह लड़की बनेगी जीवनसाथी

शिकायत दर्ज

जानकारी के अनुसार, इस हमले को लेकर मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। बताया जाता है कि मामला एकतरफा प्यार का है। हालांकि पुलिस पूरी जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी। हमले वाली जगह के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अहम जानकारी मिली है।अभिनेत्री या उनके परिजनों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टीवी शो 'उड़ान' में किया काम

गौरतलब है कि मालवी ने डीएवी सीपीएस स्कूल मंडी से स्कूली शिक्षा ली है। मुंबई से एक्ट्रेस ने छह महीने का अभिनय कोर्स भी किया है। कविताएं लिखने की शौकीन मालवी मलयालम, तेलुगू और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालवी ने बॉलीवुड मूवी 'होटल मिलन', तेलुगु मूवी 'कुमारी 21 एफ' और तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी' में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने कलर्स टीवी पर शो 'उड़ान' में काम करने के अलावा कुछ विज्ञापन भी किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन