2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonu Sood पर यूजर ने लगाया ‘फर्जीवाड़ा’ कर नाम कमाने का आरोप, एक्टर ने सबूत के साथ दिया जवाब

सोनू सूद ( Sonu Sood ) की ओर से मदद करने में तीव्रता देख एक यूजर से रहा न गया। उसने ट्वीट कर अभिनेता पर झूठे लोगों के नाम से बने अकाउंट्स की फर्जी मदद कर नाम कमाने का आरोप लगा दिया। सोनू ने भी तुरंत जवाब में सबूत भेज दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 26 Oct 2020, 10:07 PM IST

Sonu Sood पर यूजर ने लगाया फर्जी मदद कर नाम कमाने का आरोप, एक्टर ने सबूत के साथ दिया जवाब

Sonu Sood पर यूजर ने लगाया फर्जी मदद कर नाम कमाने का आरोप, एक्टर ने सबूत के साथ दिया जवाब

मुंबई। लॉकडाउन और उसके बाद प्रवासियों और जरूरतमंदों की मदद कर सुर्खियों में आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) पर कई बार नाम के लिए सहायता करने के आरोप लग चुके हैं। इस बार एक यूजर ने अभिनेता पर पीआर स्टंट ( PR Stunt ) करने का आरोप लगा है। आरोप में कहा गया है कि सोनू फेक अकाउंट ( Fake Account )से आए सहायता मैसेज की तुरंत मदद करने का नाटक कर नाम कमाते हैं। इस पर सोनू ने प्रूफ के साथ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : पिछले साल हुए विवाद के बाद फिर दुर्गा पूजा में शामिल हुईं नुसरत जहां, डांस वीडियो वायरल

तुरंत मदद का बढ़ाया हाथ

दरअसल, एक यूजर ने ट्वीटर पर सोनू को मदद के लिए अपील की थी। इस ट्वीट में कहा गया था कि एक व्यक्ति है जिसके बेटे को हार्ट सर्जरी के लिए कहा गया है। इस ट्वीट के जवाब में सोनू ने लिखा,'कल आपके बेटे को मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाएगा। इस सप्ताह उसकी सर्जरी हो जाएगी।'

आरोप-ऐसे काम करती है पीआर टीम

सोनू के इस तरह तुरंत मदद की बात करने पर एक अन्य ट्वीटर यूजर ने सवाल खड़ा कर दिया। उसने अपने ट्वीट में लिखा,'नया ट्वीटर अकाउंट, केवल 2-3 फॉलोअर्स, एक ट्वीट, सोनू को कभी टैग नहीं किया, कोई जगह का नाम नहीं, कांटेक्ट डिटेल्स और ईमेल एड्रेस भी नहीं। लेकिन किसी तरह सोनू सूद ने इस ट्वीट को ढूंढ लिया और मदद कर दी। अधिकतर वे ट्वीटर अकाउंट्स जिनकी मदद की गई, उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए। ऐसे ही काम करती हैं पीआर टीम।'

यह भी पढ़ें : 'कुछ कुछ होता है' के क्यूट छोटे सरदार की होने वाली है शादी, यह लड़की बनेगी जीवनसाथी

'नियत की बात है, आप नहीं समझोगे'

जितनी जल्दी सोनू ने सर्जरी के लिए उस व्यक्ति की मदद का इंतजाम किया, उतनी ही जल्दी आरोप लगाने वाले यूजर को भी जवाब दिया। सोनू ने भर्ती करवाए गए बच्चे के अस्पताल के कागज का प्रूफ अटैच करते हुए लिखा,'यह सबसे बढ़िया बात है, भाई। मैं जरूरतमंदों को ढूंढ़ लेता हूं और किसी तरह वे मुझे। यह नियत की बात है,लेकिन आप नहीं समझोगे। मरीज कल एसआरसीसी अस्पताल में होगा, कृपया अपनी तरफ से कुछ करें। उसके लिए कुछ फल भेंजे। कोई जिसके पास केवल 2-3 फॉलोअर्स हैं, वह ज्यादा फॉलोअर्स वाले आदमी से कुछ प्यार पाकर खुश होगा।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन