2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन Bollywood Celebs ने अपने बच्चे होने के बाद भी गोद ली बेटियां, कायम की मिसाल

कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ( Bollywood Celebs ) ने शादी से पहले ही बच्चियां गोद ले ली थीं, तो कुछ ने शादी होने के बाद। कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनके पहले से बच्चे थे, लेकिन इसके बाद भी बच्चियों को गोद लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Oct 2020, 6:24 PM IST

इन Bollywood Celebs ने अपने बच्चे होने के बाद भी गोद ली बेटियां, कायम की मिसाल

इन Bollywood Celebs ने अपने बच्चे होने के बाद भी गोद ली बेटियां, कायम की मिसाल

मुंबई। बेटा-बेटी में फर्क नहीं और बेटी बचाओ जैसे अभियानों को बॉलीवुड सेलेब्स ( Bollywood Celebs ) ने बहुत संबल दिया है। खासकर उन सेलेब्स ने जिन्होंने बेटियों को अपनाया। इनमें से कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनके पहले से बच्चे थे, लेकिन बेटियां गोद लेकर और लोगों के लिए प्रेरणा बने। उन सेलेब्स की भी कमी नहीं जिन्होंने शादी से पहले ही बच्चियों को गोद लिया। आइए जानते हैं कौनसे हैं वे सेलेब्स:

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर जानलेवा हमला, 4 बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग

सनी लियोनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियानी ( Sunny Leone ) ने एक बच्ची गोद ली है। ये बच्ची उन्होंने तब गोद ली थी, जब उनके कोई संतान नहीं थी। सनी ने इसका नाम निशा रखा है। बेटी गोद लेने के बाद उनके सरोगेसी के जरिए दो बेटे हुए। इनका नाम नोह और अशर है। पिछले दिनों सनी ने निशा को गोद लेने का दिवस सेलिब्रेट किया था।

सलीम खान-सलमान खान
सलमान खान ( Salman Khan ) के परिवार में एक गोद ली हुई बच्ची है जिसका नाम अर्पिता है। अर्पिता की शादी हो चुकी है। उनके बच्चे भी हैं। अर्पिता को गोद लेने के बारे में दो कहानी कही जाती हैं। एक के अनुसार, सलमान ने इसे गोद लिया था। दूसरी कहानी के अनुसार, सलमान की सौतेली मां हेलन को अर्पिता एक गली में रोती हुई मिली थी। सलीम खान ने अपने अर्पिता को अपनाया था।

यह भी पढ़ें : कौन है सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी? Amitabh Bachchan या Akshay Kumar, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मिथुन चक्रवर्ती
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty ) ने भी एक बच्ची को गोद लिया था। इसका नाम दिशानी है। मिथुन ने दिशानी की परवरिश अपने बच्चों मिमोह, उशमे और नमाशी के साथ की। दिशानी भी अब फिल्मों में आने को तैयार है।

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ( Sushmita Sen ) ने दो बच्चियों को गोद लिया है। एक्ट्रेस ने पहली बच्ची तब गोद ली थी जब वह महज 24 साल की थीं। दोनों बच्चियों के नाम रेने और अलिशा है। एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है।

रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ( Raveena Tandon ) ने भी सुष्मिता की तरह 1995 में ही पूजा (11 साल) और छाया (8 साल) नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने 2004 में फिल्म प्रोड्यूसर अनिल थड़ानी से शादी की थी। इस शादी से इनके एक बच्ची राशा और एक बेटा रनबीर है। छाया की शादी 2016 में गोवा में की गई। तीन साल बाद छाया के बेबी शॉवर का फंक्शन किया गया।

यह भी पढ़ें :मंदाना करीमी के बाद एक और ईरानी अभिनेत्री ने रखा बॉलीवुड में कदम, पहली फिल्म नवाजुद्दीन के साथ

मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी ( Mandira Bedi ) ने हाल ही में एक चार साल की बच्ची को गोद लिया है। बच्ची का नाम कौशल रखा गया है। बता दें कि मंदिरा और उनके पति राज कौशल के पहले से एक बेटा वीर है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन