बॉलीवुड

श्रेया घोषाल के घर आया नन्हा मेहमान, गायिका ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
2 min read
Shreya Ghoshal Blessed With Baby Boy
Shreya Ghoshal Blessed With Baby Boy

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। जी हां, श्रेया ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। श्रेया ने अपनी पोस्ट में अपने चाहने वालों और उनके लिए दुआ करने वालों को शुक्रिया कहा है। इस खुशखबरी के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी श्रेया को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं।

श्रेया घोषाल ने दी खुशखबरी

गायिका ने गुड न्यूज़ देते हुए कहा एक तस्वीर पोस्ट किया है। जिस पर लिखा है कि, 'भगवान ने हमें आज दोपहर एक बेटा दिया है। गायिका कहती हैं कि मां बनने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है। जैसा कभी नहीं हुआ है। श्रेया बताती हैं कि शिलादित्य और उनका परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहे पा हैं। श्रेया ने कहा कि आपकी अनगिनत दुआओं का शुक्रिया।'

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी जानकारी

आपको बता दें श्रेया घोषाल के ने ट्वीट कर अपने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। सिंगर ने बताया था कि बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। उन्होंने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करती फोटो भी शेयर किया था। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ''बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शिलादित्य और वह इस खबर को आप लोगों के साथ शेयर करते काफी हुए काफी एक्साइटेड हैं। श्रेया ने बताया था कि वह अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के करने जा रही हैं। जिसमें उन्होंने लोगों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

सेलेब्स दे रहे हैं बधाई

श्रेया घोषाल को बधाई देते हुए सिंगर नीति मोहन ने कमेंट लिखते हुए कहा है कि 'मां बनने की चमक'। वहीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने एक लाल दिल का इमोजी पोस्ट किया है। एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा है 'बहुत बहुत सुंदर'।

Published on:
22 May 2021 07:28 pm