बॉलीवुड

ननद Shweta Bachchan का फोन नहीं उठाती Aishwarya Rai Bachchan, एक्ट्रेस की आदतों से करती है नफरत

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda की जितनी अच्छी बॉन्डिग देखने को मिलती है उतनी भाभी (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ नही
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2021, 9:45 AM IST
Feature image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ये जोड़ी अक्सर एक साथ हर बड़े इवेंट में एक साथ देखी जा सकती है। इन्ही के बीच इनकी बेटी बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) भी अपने पिता के साथ हमेशा देखी जाती है। पिता के साथ बेटी की अच्छी बॉन्डिग देखने को मिलती है। लेकिन श्वेता की अपनी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कोई खास नजदीकी नही है। वे अपनी भाभी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ आदतो से बेहद नफरत करती है जिसका खुलासा श्वेता ने एक टॉक शो के दौरान किया था।

पार्टी में दिखा दोनों के बीच का कोल्ड बाइब्स

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ श्वेता के संबंध कितने अच्छे है इसका खुलासा एक वीडियो से हुआ जब बच्चन परिवार अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में पंहुचा, उस दौरान दोनों के बीच में दूरियां देखने को मिली। मीडिया के बीच जब अमिताभ बच्चन के साथ श्वेता तस्वीर ले रही थी तभी ऐश और अभिषेक उनके पास आ गए थे फिर क्या था श्वेता वहां से मुंह बनाते हुए निकल गई। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है।

ऐश्वर्या की इस बात से है दिक्कत

करण जौहर (Karan Johar) के फेमस टॉक शो ‘काफी विद करण' में श्वेता बच्चन नंदा अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। उस दौरान करण ने उनकी लाइफ से जुड़ी बातों को लेकर सवाल किया। करण ने जब श्वेता से रेपिड फायर राउंड के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आदतों के बारे में सवाल किया तब श्वेता बच्चन ने इस शो में उनसे जुड़े कई खुलासे किए।

श्वेता ने बताया, ‘भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan को कभी भी कॉल कर लो, वह ना तो फोन उठाती हैं और नाही पलटकर उसका जवाब देती हैं.' यही नहीं बाद में श्वेता ने अपनी भाभी ऐश्वर्या की अच्छाई के बारे में भी बताते हुए कहा कि वो एक अच्छी पत्नी होने के साथ एक अच्छी मां भी हैं। लेकिन हां मैं उनकी पलटकर कॉल बैक ना करने के आदत से नफरत करती हूं। उनका टाइम मैनेजमेंट ठीक नहीं है।

शो में करण जौहर (Karan Johar)में श्वेता ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बारे में बताया कि, ‘जब मैं अपने भाई को परिवार के प्रति जिम्मेदारी को निभाते देखती हूं तो मुझे उनपर बहुत प्यार आता है। वह एक अच्छे बेटे होने के साथ अच्छे पिता भी हैं। बता दें कि श्वेता ने भले फिल्मों में काम न किया हो लेकिन श्वेता एक लेखिका होने के साथ फैशन डिजाइनर हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन