अमिताभ बच्चन ने उनके बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि स्मिता पाटिल को इस घटना का एहसास पहले ही हो गया था कि कुली फिल्म के सेट पर 1982 में मुझे गंभीर चोट लगने वाली है। इस घटना के एक दिन पहले अभिनेत्री स्मिता पाटिल को एक बुरा सपना आया था। अमिताभ ने बताया, मैं बेंगलुरु में कुली की शूटिंग कर रहा था। रात दो बजे मेरे पास होटल के कमरे में फोन आया। रिसेप्सिनिस्ट ने बताया कि लाइन पर स्मिता पाटिल हैं। मैं थोड़ा हैरान था इस बात से क्योंकि मैंने पहले कभी उनसे ऐसे वक्त में बात नहीं की थी। मैंने सोचा कि कोई खास बात के लिए ही फोन आया होगा। फोन पर बात के दौरान स्मिता पाटिल ने बताया कि उन्होंने मेरे बारे में बुरा सपना देखा है। मैं ठीक तो हूं ना। अगले दिन कुली के सेट पर वह भयानक हादसा हो गया।