बॉलीवुड

आलिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का इस अभिनेत्री पर आया दिल, कर रहे हैं डेट!

जैकलीन के साथ नजदीकियां बढ़ने के कारण आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो गया था
2 min read
Aug 01, 2018
siddharth and alia
siddharth and alia

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे काफी सुर्खियों में रहे थे। लेकिन पिछले साल ये एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ की फिल्म 'अ जेंटलमैन' की शूटिंग दौरान जैकलीन के साथ नजदीकियां बढ़ने के कारण आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, सिद्धार्थ और जैकलीन दोनों ही रिलेशनशिप में होने खबरों से इंकार कर चुके है। अब सिद्धार्थ की किसी अन्य अभिनेत्री से नजदीकियां बढ़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ अब हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं।

कई बार साथ में हो चुके हैं स्पॉट:
सिद्धार्थ और कियारा को इन दिनों कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सिद्धार्थ को कियारा के बर्थडे बैश पर उनके घर स्पॉट किया गया। जिसके बाद उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें आग की तरह तेजी से फैल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के बीच काफी नजदीकियां हैं। इससे पहले इन दोनों को करण जौहर के घर पर एक डिनर पार्टी में स्पॉट किया गया था।

साथ में अभी तक कोई फिल्म नहीं:

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने अब तक साथ में कोई फिल्म नहीं की है। हाल ही में कियारा आडवाणी फिल्ममेकर करण जौहर की शॉर्ट फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार अब कियारा अभिनेता अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ एक और धर्मा प्रोड्क्शन फिल्म में नजर आएंगी।

सिद्धार्थ की आने वाली फिल्में:
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'शॉटगन शादी' जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। यह फिल्म दूल्हे के किडनेपिंग पर आधारित है। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा की बायोपिक भी साइन कर चुके हैं।

Published on:
01 Aug 2018 01:33 pm