बॉलीवुड

Yodha बनेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, Karan Johar ने खुद किया बड़ा खुलासा

शेरशाह की जबरदस्त सफलता के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर एक्शन लीड में नजर आएंगे।
1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 2:04 PM IST
sid.jpg

शेरशाह की जबरदस्त सफलता के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर एक्शन लीड में नजर आएंगे। दरअसल हाल ही में करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का एलान किया था। हालांकि उससे जुड़ी कोई जानकारी उन्होंने जारी नहीं की थी।

अब फिल्म के शीर्षक के साथ कहानी की झलक पेश कर दी गई है। बता दें कि फिल्म का नाम योद्धा है और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं।

जैसा कि देखा जा सकता है कि योद्धा के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में एक प्लेन हवा में नीचे गिरता नजर आता है, जिसमें आग लगी है। प्लेन के अंदर अंधेरे में सिद्धार्थ मल्होत्रा वेपन थामे हुए मर्सिनरी के अंदाज में दिख रहे हैं।

बता दें कि योद्धा अगले साल 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि सिद्धार्थ के अलावा फिल्म के किसी भी और कास्ट की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो राशि खन्ना और दिशा पाटनी फीमेल लीड रोल्स में नजर आ सकती हैं।

दरअसल धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ही बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म शेरशाह काफी कामयाब रही थी। यह फिल्र्म कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा पर बनी बायोपिक थी जिसे खूब सराहा गया और बतौर एक्टर सिद्धार्थ की स्थिति को इस फिल्म ने औऱ मजबूत किया है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद हंसी तो फंसी, ब्रदर्स, कपूर एंड संस, बार-बार देखो, इत्तेफाक और शेरशाह में उन्होंने लीड रोल या पैरेलल लीड रोल बखूबी निभाये।

Published on: