बॉलीवुड

ये अभिनेता बोले, मुझे इस काम में नहीं आती शर्म

सिकंदर खेर ने कहा,'मैंने अपनी फिल्मों के लिए बहुत ऑडिशंस दिए हैं और मुझे .....
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2019, 7:44 PM IST
Sikandar Kher
Sikandar Kher

बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर खेर फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में पाकिस्तान के आईएसआई के अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे। सिकंदर का कहना है कि उन्हें फिल्मों में काम मांगने में किसी तरह की कोई शर्म नहीं आती। सिकंदर ने बताया कि इस फिल्म के लिए भी उन्होंने प्रोड्यूसर के पास जाकर रोल मांगा था। सिकंदर ने बताया, 'यह फिल्म मेरे पास नहीं आई थी बल्कि मैं इसके पास गया था।'

उन्होंने कहा, 'मैं और फिल्म के प्रोड्यूसर बंटी बालिया लाइट में एक साथ सफर कर रहे थे। तब मैंने उनसे काम मांगा क्योंकि मेरे पास कोई काम नहीं था। तब उन्होंने मुझसे निर्देशक रॉबी ग्रेवाल से मिलने को कहा था। रॉबी को मेरा पुराना काम पसंद था और इसलिए मुझे इस फिल्म में रोल मिल गया।'

सिकंदर खेर ने कहा,'मैंने अपनी फिल्मों के लिए बहुत ऑडिशंस दिए हैं और मुझे काम मांगने में कोई शर्म नहीं आती। मैं लगातार लोगों से काम मांगता रहता हूं, लोगों को कॉल करता हूं और उनको फॉलो भी करता हूं। मैं उनसे केवल 10 मिनट का वक्त मांगता हूं और 9वें मिनट में वहां से चला जाता हूं जब तक कि कोई मुझे वहां रोके नहीं। मैं अपने लैपटॉप के साथ मीटिंग में जाता हूं और उन्हें अपनी 3 मिनट की कहानी सुनाता हूं।'

Published on: