
Jacqueline Fernandez
बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma के बाद 'चिट्टियां कलाई' गर्ल Jacqueline Fernandez को भी अपनी हमशक्ल मिल गई है। 'किक' की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस दंग रहे गए। जैकलीन की ये हमशक्ल कोई आम इंसान नहीं बल्कि हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमांडा सेर्नी हैं।
जैकलीन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन लिखा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब तुम्हें मुंबई आकर मुझसे मिलना चाहिए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रह हैं। फोटो में जैकलीन का बोल्ड अवतार भी देखने को मिल रहा है। अभी तक इस फोटो पर 10 लाख 71 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और इस पर कई प्रकार कमेंट भी आ रहे है।
View this post on Instagram@amandacerny I think it’s about time you came visited me in Mumbai!! 🦋
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही फिल्म 'Drive' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में यह फिल्म बन रही है। यह फिल्म 28 जून,2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा और उनकी हमशक्ल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स और अनुष्का शर्मा की शक्ल काफी मिलती है।
Updated on:
27 Mar 2019, 12:53 PM IST
Published on:
27 Mar 2019, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.