बॉलीवुड

Sikandar Update: ‘सिकंदर’ में कैसा होगा सलमान खान का लुक, वायरल फोटो में हो गया रिवील

Sikandar Update: सलमान खान ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं, इसमें कैसा होगा उनका लुक, वायरल फोटो से इसका राज खुल गया है।
2 min read
Jun 16, 2024
Sikandar Update: Salman Khan Look From The Movie Goes Viral Ahead Of Shoot

Sikandar Movie Update: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर ने इस साल ईद के मौके पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) अनाउंस की थी।

इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी। फिल्म में कैसा होगा सलमान खान का लुक ये वायरल फोटो से रिवील हो गया है।

दरअसल, म्यूजिक डायरेक्टर और सलमान के दोस्त साजिद खान ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें सलमान खान का बियर्ड लुक दिख रहा है। इसे देखकर ही फैंस कह रहे हैं कि सिकंदर में सलमान खान ऐसे ही लुक में दिखाई देंगे।

सिकंदर में ऐसा होगा सलमान खान का लुक

ये फोटो सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस की है। यहां दोनों बेस्ट फ्रेंड इंजॉय करने पहुंचे थे। इसी पल को तस्वीर में कैद कर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग सलमान खान और टीम मुंबई में कर रही है। आप भी देखिए:

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान इस फिल्म की तैयारियों में जुट गए थे। वो एक बार फिर से इस मूवी में एक्शन दिखाने वाले हैं। सलमान इस फिल्म में कई एक्शन सीन्स खुद करने वाले हैं। इस समय वो सुडौल बॉडी पाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं।

सिकंदर कब रिलीज होगी? 

इस फिल्म के निर्देशक ए. आर. मुरुगादास हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में रश्मिका के साथ सलमान खान की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। 

Updated on:
16 Jun 2024 11:50 am
Published on:
16 Jun 2024 11:50 am