बॉलीवुड

नाम को लेकर मचा बवाल, ट्वीट कर भड़कीं यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों प्रेग्नेंट बीवियां

Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ अपने मजेदार वीडियोज बनाकर लोगों का दिल जीतते रहते हैं, लेकर अब यूट्यूबर अरमान मलिक के नाम को लेकर जंग छिड़ी हुई है, जिसमें उनकी दोनों पत्नियां भी कूद पड़ी हैं।

2 min read
Mar 01, 2023
armaan malik

Armaan Malik: जल्द ही अरमान अपने घर में नए मेहमानों का स्वागत करने वाले हैं। अरमान मलिक की पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक मां बनने वाली हैं। उनकी दोनों बीवियां प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अरमान आए दिन अपनी दो-दो शादियों को लेकर ट्रोल होते रहते हैं, जिसे लेकर वो सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर यूट्यूबर अरमान मलिक सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा में होने की वजह थोड़ी दूसरी है। दरअसल सिंगर अरमान मलिक और यूट्यूबर अरमान मलिक के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, सिंगर ने यूट्यूबर पर अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

अब इस मामले में यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नियां कूद पड़ी हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों बीवीओं पायल मलिक और कृतिका मलिक ने सिंगर पर भड़ास निकाली है।

उन्होंने लिखा कि इस दुनिया में अरमान मलिक नाम के बहुत सारे लोग हैं। पायल ने कहा कि उनके पति के बचपन से ही दो नाम हैं। फेमस होने से पहले भी लोग उन्हें इसी नाम से जानते थे।

क्या था मामला-

सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) की जिन्होंने यूट्यूब पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- बस करो, खुद को मीडिया में अरमान मलिक कहते हुए। उनका असली नाम संदीप है। मेरे नाम का मिसयूज मत कीजिए। सुबह उठते ही उनके आर्टिकल पढ़कर चिढ़ होती है। घिन आ रही है।

इसपर यूट्यूबर भी चुप नहीं बैठे थे और उन्होंने इस पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि मैं उनके नाम का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। दो लोगों का एक नाम नहीं हो सकता क्या? मैंने कभी उनका थंबनेल या फोटो इस्तेमाल नहीं किया है। क्या उन्होंने अपना नाम पेटेंट करवा लिया है? वह अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि उन्हें घिन आती है, लेकिन हम तो उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते। मैं अपनी मेहनत से स्टार बना हूं। जो कमाया है, अपने दम पर कमाया है। उनकी तरह मेरा बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं है। लोगों से जलना बंद करो। हम उनके कोई फैन नहीं है। उनके अंदर या उनके गानों में ऐसी क्वालिटी भी नहीं है कि उनका फैन बना जाए। घमंड तब करना चाहिए, जब अपने दम पर कुछ किया हो।

हालांकि लोग यूट्यूबर के सपार्ट में उतरे हैं। यूजर्स ने सिंगर पर निशाना साधा और कहा कि इस दुनिया में इसी नाम के ढेरों लोग होंगे आप नाम को लेकर कैसे बहस कर सकते हैं। अरमान मलिक साल 2011 में पायल मलिक के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

इस जोड़े का एक बच्चा भी है, जिसका नाम उन्होंने चिरायु मलिक रखा है। छह साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अरमान मलिक ने 2018 में फिर से कृतिका मलिक से शादी कर ली। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कृतिका मलिक उनकी पहली पत्नी, पायल मलिक की सबसे अच्छी दोस्त हैं।

Published on:
01 Mar 2023 11:58 am
Also Read
View All