बॉलीवुड

B’day Special: बेइंतहा लगाव है Bappi Lahiri को सोना से, घर में लगाई है गोल्ड प्लेटेड

संगीतकार बप्पी लहिरी ( Bappi Lahiri ) मना रहे हैं आज अपना 68वां जन्मदिन 754 ग्राम सोने के मालिक है संगीतकार लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बप्पी दा
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 3:17 PM IST
Singer Bappi Lahiri Unknwon Facts
Singer Bappi Lahiri Unknwon Facts

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में अपने गानों से धूम मचाने वाले सिंगर बप्पी लहिरी आज अपना 68वां जन्मदिन ( Bappi Lahiri Birthday ) मना रहे हैं। यह जितना अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उतना ही यह अपने स्टाइल की वजह से भी चर्चाओं में बने रहते हैं। वह सबसे ज्यादा अपने सोने पहने के स्टाइल और गॉगल्स की वजह से भी सबको अपनी ओर अकर्षित करते हुए नज़र आते हैं। वैसे आपको यह बता दें कि बप्पी दा ने महज 3 साल की उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। वह एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखते थे। इसलिए उनके परिवार ने उनका हुनर पहचानते हुए उन्हें काफी सपोर्ट किया। आज उनका जन्मदिन है। इस स्पेशल मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

बप्‍पी लहिरी इतने सोने के हैं मालिक

2014 में बीजेपी की तरफ से बप्पी लहिरी ने पश्चिम बंगाल के सीरमपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उस दौरान उन्होंने एक एफिडेविट जमा किया था। जिसमें बताया गया था कि उनके पास लगभग 754 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत उस समय के हिसाब से 17,67,451 लाख रुपये थे। बता दें बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लहिरी है।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बप्पी दा

बप्पी लहिरी की कुल संपत्ति के बारें में बात करें तो वह 12 करोड़ रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें उनकी 5 लग्जरी कारें शामिल हैं। जिसमें बीएमडब्ल्यू, और ऑडी जैसी कारें शामिल है। उनके पास एक टेस्ला x कार है। जिसकी कीमत 55 लाख रुपए है। वहीं उनके पास 4.62 किलो चांदी भी है। जिसकी कीमत 2,20,000 रुपए है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बप्पी दा ने अपने सुपरहिट गानों की गोल्ड प्लेटेड बनाकर लगाई हुई है।

बंगाली फिल्म से की थी करियर की शुरूआत

19 साल की उम्र में बप्पी लहिरी ने अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने बंगाली फिल्म 'दादू' में पहला गाना गाया था। जिसके बाद 1973 में उन्होंने फिल्म शिकारी के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। जिसके बाद से उनका करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था। वारदात, डिस्को डांसर, कमांडो, गैंग लीडर, शराबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाना गाया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन