बॉलीवुड

शादी के बाद सिंगर Neha Kakkar ने बदला अपना नाम, ‘मिसेज सिंह’ देख फैंस हुए काफी खुश

सिंगर Neha Kakkar ने शादी के बाद अपना नाम बदल लिया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब नेहा कक्कड़ के साथ मिसेज सिंह भी लिख दिया है। जिसे देख उनके फैंस काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2020, 12:53 PM IST
Singer Neha Kakkar Changed Her Name After Marriage
Singer Neha Kakkar Changed Her Name After Marriage

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग सात फेरे लेकर एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ अपनी नई जिंदगी की शुरूआत कर चुकी हैं। उनकी शादी और रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियोज आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपना बदला दिया है। जो अब काफी सुर्खियों में बना हुआ है।

हाल ही में नेहा ने अपनी शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह नज़र आ रही हैं। तस्वीरों के साथ-साथ नेहा के अकाउंट नेम ने भी सबका ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर दिया है। दरअसल, नेहा ने अपने नाम नेहा कक्कड़ संग मिसेज सिंह भी लिख दिया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। आपको बता दें नेहा ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वह पिंक कलर के लहंगे में नज़र आ रही हैं। साथ ही रोहन वाइट कोट-पैंट संग लाल पगड़ी में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें हाल ही में यह कपल एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुआ था। जहां पर नेहा वाइट कलर के जंप सूट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। नेहा की शादी में आए गेस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने नेहा की शादी को एंजॉय करती हुई दिखाई दीं। साथ ही मनीष पॉल, उर्वशी ढोलकिया और टिकटॉक के कई फेमस चेहरे पर नेहा की शादी में दिखाई दिए।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा