बॉलीवुड

Happy Birthday Shaan: विज्ञापनों में जिंगल्स गाया करते थे सिंगर, आज करते हैं बॉलीवुड पर राज

सिंगर शान आज यानी 30 सितंबर को अपना जन्मदिन (Shaan Birthday) मना रहे हैं। आज भी शान बॉलीवुड में अपनी एक खान पहचान बना चुके हैं लेकिन एक वक्त था जब वो विज्ञापनों में जिंगल्स गाया करते थे।
2 min read
Sep 30, 2020
Singer Shaan Birthday
Singer Shaan Birthday

नई दिल्ली | बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान 30 सितंबर को अपना जन्मदिन (Shaan Birthday) मना रहे हैं। शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। शान ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के लिए भी कई गाने गाए हैं। उनकी हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं पर भी अच्छी पकड़ है। शान के लिए हिंदी सिनेमा में जगह बनाना इतना मुश्किल नहीं रहा। उनकी मीठी आवाज दर्शकों को पहली बार में ही पसंद आ गई थी।

शान के पिता का उनके बचपन में ही निधन हो गया था। वो एक संगीतकार थे जिनका नाम मानस मुखर्जी था। शान के दादा जाहर मुखर्जी भी संगीत की दुनिया से ताल्लुक रखते थे। वहीं उनकी बहन सागारिका भी सिंगर हैं। शान के पिता की मौत के बाद उनकी मां ने भी संगीत की दुनिया में कदम रखा और घर को संभाला। इसके बाद शान ने भी बेहद कम उम्र में ऐड्स में जिंगल्स गाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ कदम रखा।

साल 1989 में आई फिल्म परिंदा में उन्हें एक लाइन गाने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर खुद का ही एलबम निकाला। जिसके गाने तन्हा दिल और भूल जा काफी हिट हुए। इसके बाद शान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के लिए बेहतरीन गाने (Shaan songs) गाए। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रणबीर कपूर तक सभी शान के गानों पर थिरक चुके हैं।

वहीं शान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से लव मैरिज की है। अब उनके दो बेटे भी हैं। सभी ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। बता दें कि शान सिंगिंग के अलावा टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'सारेगामापा', 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स', 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकबला' जैसे कई शोज को जज भी कर चुके हैं।

Published on:
30 Sept 2020 07:04 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद