बॉलीवुड

सोनू निगम: पहली नजर में हुआ प्यार,7 साल डेटिंग, शादी में रोड़ा बना धर्म लेकिन..

जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 3:09 PM IST
Sonu Nigam
Sonu Nigam

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम के लव सॉन्ग सुनते ही प्यार का अहसास होने लगता है। सोनू निगम की लव स्टोरी भी बड़ी रोचक है। सोनू निगम को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। बता दें कि सोनू निगम ने मधुरिमा से शादी की है। मधुरिमा और सोनू की मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी। जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया। दोनों ने आगे मिलने का फैसला लिया।

मधुरिमा को लव सॉन्ग सुनाते थे सोनू निगम:
दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। धीरे—धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। जब भी दोनों मिलने थे तो म्यूजिक सुनते थे। सोनू निगम, मधुरिमा को लव सॉन्ग गुनगुनाकर सुनाया करते थे। सोनू और मधुरिमा ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया।

शादी में थी एक दिक्कत:
7 साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। लेकिन इनकी शादी में एक दिक्कत आ रही थी। सोनू निगम ब्राह्मण परिवार से थे और मधुरिमा बंगाली परिवार से। ऐसे में दोनों की कास्ट शादी में रोड़ा बन रही थी लेकिन दोनों ने कास्ट की परवाह ना करते हुए फरवरी 2002 में शादी कर ली। इसके बाद 2007 में मधुरिमा ने एक नेवान को जन्म दिया। नेवान भी पिता के नक्शेकदम पर ही चल रहे हैं। नेवान की भी रुचि म्यूजिक में है।

एक आइडियल वाइफ हैं मधुरिमा:
सोनू निगम की वाइफ मधुरिमा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और परिवार को संभालती हैं। यहां तक की उन्हें सोनू के साथ पार्टियों में भी बहुत कम देखा जाता है। एक बार सोनू निगम ने कहा था कि मधुरिमा में वो सारी खूबियां हैं जो एक आइडियल वाइफ में होनी चाहिए। मधुरिमा का अपना एक काउचर ब्रांड है। इस ब्रांड का नाम है 'मधुरिमा निगम' हैै। सोनू निगम के आउटफिट खुद मधुरिमा डिजाइन करती हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’