बॉलीवुड

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी शादी में चल रही खटपट पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी शादीशुदा लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। जिस पर अब सिंगर ने अपनी लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बयान दिया है। जिसके बाद से वह एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुईं हैं।
3 min read
Singer Sunidhi Chauhan Break Her Silence On Marriage
Singer Sunidhi Chauhan Break Her Silence On Marriage

नई दिल्ली। सिंगर सुनिधि चौहान बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में एक हैं। उनका नाम बेहतरीन गायिकाओं की लिस्ट में शुमार है। जब भी स्टेज पर सुनिधि आती हैं। अपनी आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। लेकिन काफी लंबे समय से सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। खबरों की मानें तो बताया जा रहा था कि सुनिधि की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीें चल रही है। वह अपनी शादी से काफी परेशान चल रही हैं। यह खबर जब बाहर आई तो सभी काफी हैरान रह गए थे। सुनिधि भी इन बातों पर चुप्पी साधे बैठी थीं। वह अब एक लंबे समय बाद वह सामने आईं हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है।

शादी के सवालों पर तोड़ी चुप्पी

एक पत्रिका को इंटरव्यू देते हुए सुनिधि चौहान ने कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में अब सब कुछ ठीक है। वो अपने पति हितेश के साथ ही रह रही हैं। वहीं जानकारी के अनुसार सुनिधि और उनके पति के बीच कुछ ठीक नहीं था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों ने फिर से पैच अप कर लिया है। साथ ही कुछ समय पहले वह दोनों गोवा में छुट्टियां मनाने भी गए थे। लेकिन बावजूद इसके उनकी शादी को लेकर कई सवाल खड़े होकर रहे थे। जिसके बाद सुनिधि ने सामने आकर जवाब देना जरूरी समझा।

सुनिधि चौहान ने की दूसरी शादी

बेहद ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सिंगर सुनिधि चौहान ने दो शादी की हैं। सुनिधि ने पहली शादी महज 18 साल की उम्र में की थी। उनके पहले पति कोरियोग्राफर बॉबी खान थे, लेकिन 1 साल बाद ही उनकी यह शादी टूट गई। जिसके बाद साल 2012 में सुनिधि ने हितेश संग सात फेरे लेने का फैसला लिया। 1 जनवरी 2018 दोनों ही एक बेटे के माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम तेघ है। अक्सर सुनिधि बेटे संग कई फनी वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

कम उम्र में गायिकी से कमाया नाम

सिंगर सुनिधि चौहान उन स्टार्स में एक हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत से बेहद ही कम उम्र में अपना नाम इंडस्ट्री में बनाया है। सुनिधि ने एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने अपनी गायिकी से लोगों का दिल जीत लिया। जिसके बाद सुनिधि के पास कई बड़ी फिल्मों में गाने के ऑफर्स आने लगे। उन्होंने धूम मचाले, कमली, शीला की जवानी, और क्रेजी किया रे जैस सुपरहिट ट्रैक गाएं हैं। सुनिधि को कई रियलिटी शोज में बतौर जज भी देखा जाता है।

Published on:
23 Apr 2021 06:20 pm
Also Read
View All
कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम

‘मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया’, दिशा पाटनी के पेट डॉग की हुई मौत, अभिनेत्री ने किया भावुक पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने बताया भारत छोड़ने का असली कारण, बॉलीवुड के काम को लेकर भी दिया बयान