बॉलीवुड

स्मिता को खुद से बेहतर एक्ट्रेस मानती हैं रेखा, जानिए क्यों?

खुद से स्मिता को ज्यादा अच्छी एक्ट्रेस मानती हैं रेखा, जानिए क्यों?
2 min read
Dec 18, 2017
Rekha
Rekha

मुंबई। स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपने मुकाबले स्मिता पाटिल को कहीं ज्यादा बेहतर अभिनेत्री मानती हैं। रेखा को सिनेमा क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि मुझे स्मिता के नाम पर पुरस्कार प्राप्त हुआ। मैं यही कहना चाहती हूं कि आप सभी ने यह बहुत अच्छा किया है कि आपने पहला स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार मुझे देने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे यह पुरस्कार पाने का अधिकार है।'

अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए रेखा ने कहा, 'यह पुरस्कार उनकी (स्मिता पाटिल) उत्कृष्टता का प्रतीक है, जिसमें उनकी अभिनय क्षमता, नृत्य क्षमता या कैमरे के सामने बेखौफ आने की क्षमता या भूमिकाओं को चुनना या जिस तरह से वह हर क्षण जीती थीं और जिस तरह एक शब्द कहे बिना वह अपनी खूबसूरत आंखों से बोलती थीं।'

उन्होंने कहा, 'मैं यह इसलिए नहीं कह रही कि मैंने उनके नाम का पुरस्कार जीता है, बल्कि वह मुझे बेहतरीन और शानदार अभिनेत्री लगती थीं। मुझे यह 30 वर्ष पहले ही महसूस हो गया था, जब मैंने उनकी सभी फिल्में देखने का निर्णय लिया। आज, मैं कह सकती हूं कि वह मेरी तुलना में और किसी और की तुलना में बेहतर अभिनेत्री थीं।' इस कार्यक्रम में अमृता सुभाष, प्रतीक बब्बर और महान संगीतकार आनंदजी वीरजी शाह भी उपस्थित हुए।

बात करें दिग्गज अभिनेत्री रेखा के प्रोफेशनल कॅरियर की तो काफी से इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। अब तो वह सिर्फ पार्टी और इवेंट में नजर आती है और साथ अपने राजनीतिक कॅरियर में बिजी हैं। एक समय था जब अमिताभ और रेखा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी हुआ करती थी। हालांकि, आज भी दशर्क अमिताभ बच्चन आैर रेखा को एक साथ एक मंच पद देखने को बेताब रहते हैं।

Updated on:
18 Dec 2017 11:00 am
Published on:
18 Dec 2017 10:57 am
Also Read
View All
Batwara 1947 Review: दर्द-पीड़ा के जज्बातों से भरी हिंदू-मुस्लिम की नफरतों को मिटाती फिल्म, सनी-प्रीति पर भारी पड़ीं शबाना आजमी

कौन हैं पूजा बेदी के मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर? जिनसे अभिनेत्री नहीं करना चाहतीं शादी, 8 साल पहले की थी सगाई

‘जहां से सब शुरू हुआ था, मैं वहीं वापस जाना चाहती थी’, प्रीति जिंटा ने शेयर की ‘बंटवारा 1947’ के लुक टेस्ट की फोटो

कंगना रनौत को जब पड़ा था थप्पड़, शबाना आजमी ने किया था सपोर्ट, बोलीं थी- मुझे उनसे प्यार नहीं, पर हमला गलत था

‘वो मेरी जिंदगी की सबसे डरावनी रात थी’, कैंसर के सबसे मुश्किल दौर पर मनीषा कोइराला बोलीं, ‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’