14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या करीना की नजरों में सैफ नहीं बल्कि ये हीरो है सबसे ज्यादा रोमांटिक

करीना कपूर ने एक टॉक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया
2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 17, 2017

Kareena Shah Rukh

Kareena Shah Rukh

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर की नजरों में उनके पति और प्यार सैफ अली खान सबसे रोमांटिक हीरो नहीं हैं बल्कि कोई और है। जी हां हाल ही में करीना कपूर ने एक टॉक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया। हाल ही में करीना शाहरूख खान के टॉक शो में पहुंची थी यहां पर करीना ने शाहरूख खान की जमकर तारीफ की। करीना ने कहा कि'मुझे लगता है कि शाहरुख खान भारत के सबसे ज्यादा रोमांटिक हीरो हैं।'साथ ही करीना का कहना है कि रोमांटिक लुक, सच्चा प्यार, ईमानदारी और जूनून केवल शाहरूख के पास ही है। करीना ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में अगर भारत का नाम लेंगे तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम शाहरूख ही आएगा।

टॉक शो के दौरान करीना ने बताया कि उनके और शाहरूख के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं। साथ ही करीना ने कहा कि उन्हें शाहरूख के साथ समय बीताना और बात करना अच्छा लगता है। करीना ने शाहरुख को सुलझी हुई सोच का समझदार व्यक्ति बताया। गौरतलब है शाहरूख और करीना ने साथ में 'अशोका' और 'रा वन' में साथ काम किया है। टॉक शो के दौरान शाहस्ख और करीना ने फिल्मों में अबराम खान और तैमूर अली खान के आने पर भी चर्चा की। फिलहाल करीना अपनी आगामी फिल्म'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं करीना अपनी फैमिली को भी पूरा समय देती है। करीना को अक्सर अपने बेटे तैमूर के साथ देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि तैमूर का 20 दिसंबर को पहला जन्मदिन है। 20 दिसंबर को तैमूर एक साल का हो जाएगा। ऐसे में बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए फिल्म अभिनेता सैफ अली खान एवं अभिनेत्री करीना कपूर शनिवार शाम पटौदी पैलेस पहुंच गए हैं। हांलांकि तैमूर के पहले जन्मदिन पर कोई बडा आयोजन नहीं किया जा रहा है। करीना कपूर के रिश्ते में दादा लगने वाले अभिनेता शशि कपूर के निधन की वजह से जन्मदिन सादे रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसमें परिवार के काफी नजदीकी लोग ही भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग