बॉलीवुड

परिवार से कोई लेना देना नहीं…फिल्मी फैमली में शादी करने पर शोभिता धुलिपाला का बयान हुआ वायरल

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला हाल ही में अपने परिवार और शादी से जुड़े एक बयान को लेकर चर्चा में आई हैं, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि काम के समय परिवार को अलग रखती है और वे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद करती हैं।

2 min read
Feb 01, 2026
शोभिता धुलिपाला (सोर्स: x @wvmediaa के अकाउंट द्वारा)

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala: साउथ स्टार्स शोभिता धुलिपाला ने दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य से शादी करने के बाद एक साल से अधिक समय तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन अब तेलुगु फिल्म 'चीकाटिलो' से कमबैक करते हुए, शोभिता ने बताया कि उन्हें लाइमलाइट से दूर रहने के लिए इस समय की बहुत जरूरत थी।

ये भी पढ़ें

Budget 2026: फिल्म इंडस्ट्री को नहीं मिली सीधी राहत, लेकिन क्रिएटिव सेक्टर पर सरकार का बड़ा दांव

मैं शादीशुदा हूं और एक ऐसे परिवार का हिस्सा हूं

तेलुगु इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज परिवारों में से एक हैं नागा चैतन्य। जब शोभिता से पूछा गया कि क्या इस परिवार में शादी करने से फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रति व्यवहार में कोई बदलाव आया है, तो उन्होंने साफ बताया, "मेरी शादी को अभी सिर्फ एक साल हुआ है और मेरा पूरा करियर, मेरा सारा काम स्वतंत्र रूप से किया है। इसलिए मुझे अभी तक इसका कोई खास असर नहीं पता है।" इस पर उन्होंने आगे कहा, "हां, मैं शादीशुदा हूं और एक ऐसे परिवार का हिस्सा हूं जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है और एक फेमस पारिवारिक विरासत वाला परिवार है, लेकिन मेरा काम बिल्कुल अलग रहा है।"

बता दें, शोभिता अपने ससुराल वालों को परिवार मानती हैं, न कि फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा। वो कहती हैं, "मैं उन्हें परिवार मानती हूं, इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं। जब मैं उनसे घर पर मिलती हूं, तो वे मेरे लिए सिर्फ परिवार जैसे ही होते हैं। शायद भविष्य में मैं बेहतर समझ पाऊं, लेकिन अभी के लिए मेरा करियर और परिवार बिल्कुल अलग हैं।"

करियर के ऑडिशन और लीक से हटकर

इतना ही नहीं, शोभिता ने अपने शुरुआती फिल्मी सफर पर बात करते हुए बताया कि उनका करियर ऑडिशन और लीक से हटकर प्रोजेक्ट्स में काम करने से शुरू हुआ। उन्होंने अपनी आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा, "जब आप ऐसे समूह का हिस्सा होते हैं, तो मुझे नहीं पता कि आप किसी से मदद मांगते हैं या नहीं, कम से कम मैं अपने बारे में ये तो कह सकती हूं। मैं खुद पर भरोसा रखती हूं क्योंकि मैंने जो भी फैसले लिए हैं, वे लीक से हटकर रहे हैं।" बता दें, शोभिता का मानना हैं कि वो हमेशा अपने फैसलें और आगे बढ़ने के लिए खुद पर ही निर्भर रहेंगी और इसलिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के बाद भी परिवार से कोई लेना देना नहीं है उनके काम पर कोई असर नहीं डालता, परिवारवाले भी अच्छे है और सबकुछ।

शादी होने के बाद हैदराबाद में बसने के दौरान शोभिता के काम करने के तरीके में भी बदलाव आया है। इस पर उन्होंने बताया, "मुझे अब इस बात की ज्यादा स्पष्टता है कि मैं किस तरह का काम करना चाहती हूं। मैं उन क्षेत्रों में फिट होने की कोशिश नहीं करती जिनसे मेरा जुड़ाव नहीं है और मैं इसी तरह की गंभीरता की तलाश में हूं अब मुझे इस बारे में पहले से कहीं ज्यादा स्पष्टता है।"

Published on:
01 Feb 2026 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर