बॉलीवुड

अभिनय पेशे के साथ संघर्ष रहा है : सोहा

करीना की ननद सोहा अली ने एक्टिंग कॅरियर को लेकर दिया ये बड़ा बयान  
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 8:26 PM IST
Soha_Ali_Khan
Soha_Ali_Khan

अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उन्होंने बतौर अभिनेत्री उन्होंने अभिनय के पेश के साथ संघर्ष किया है। सोहा ने मगंलवार को यहां पहली किताब 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' को लांच किया। सोहा से अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय लिखने को कहा गया था। उन्होंने कहा, 'जीवन का सबसे मुश्किल अध्याय शायद 'वर्किंग एक्टर' पुकारा जाना है। मेरा संघर्ष बतौर कलाकार मेरे पेशे के साथ रहा रहा है, जो मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।' उन्होंने कहा कि इसके साथ जो असुरक्षा और तुलना आती है, उसका सामना करना मुश्किल होता है।

यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया तो उन्होंने कहा, 'इससे पहले, मैंने आलेख और निबंध लिखे हैं, लेकिन 40,000-50,000 शब्दों को लिखना एक बड़ा काम है। मैं गैर-काल्पनिक किताब लिखना चाहती थी, क्योंकि मैं रचानत्मक कल्पना वाली किताब नहीं लिख सकती।'

सोहा ने अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ घंटों बात करने के बाद भी आप उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जान सकते, इसलिए उन्होंने इस बार प्रयास किया है। उनकी मां शर्मिला ने भी उन्हें सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि पाठक उनके बारे में सही बातें जानना चाहते हैं। भविष्य की परियोजनाओं के बारे में पूछे जाने पर सोहा ने कहा कि फिलहाल वह पूरा वक्त अपनी बेटी इनाया को दे रही हैं और उसके बाद वह फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3' में काम करेंगी।

सोहा अली खान ने हाल ही में बेटी इनाया नौमी के साथ एक फर्स्ट फोटो शेयर किया है। इसमें वे बेटी को अपनी बायोग्राफी पढ़ाती नजर आ रही हैं। दरअसल लंबे टाइम से सोहा अपनी बायोग्राफी 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरैटली फेमस' में बिजी थी। हाल ही में इसकी फर्स्ट कॉपी आ गई है जिसे वे सबसे पहले बेटी को पढ़ाती आई थीं।।

Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब