उन्होंने कहा, 'मैं आपसे दावे के साथ कहती हूं कि यह सिर्फ इस पेशे में ही नहीं है, बल्कि जहां भी महिला पेशेवर काम करती हैं, वहां हर जगह है। कोई भी शिकार हो सकता है। मेरा अनुरोध है कि अगर आप पीडि़त हैं तो सामने आएं और इस पर बोलें, क्योंकि इससे आप केवल खुद को नहीं बचा रहे, बल्कि नई निर्दोष महिलाओं को भी खतरे में डालने से बचा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'इस बारे में बात करने से आप कमजोर नहीं होते, यह आपको बहादुर बनाता है, इसलिए इस स्थिति में सहासी बनें।'