बॉलीवुड

सोहा अली ने शादी से पहले ना किसी का डायपर बदला, ना खाना खिलाया, लेकिन अब करना पड़ता है ये सब काम

सोहा अली खान ने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि अलग—अलग इंसान और एक दंपति के रूप में हम विकसित...
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 4:06 PM IST
Soha Ali Khan
Soha Ali Khan

बॉलीवुड अभिनेत्री soha ali khan इन दिनों फिल्मों से दूर है और वह अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू की देखभाल में ही लगी हुई है। सोहा ने 2015 में अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की थी और 2017 में उन्होंने एक बेटी इनाया नौमी खेमू को जन्म दिया। साल 2004 में आई फिल्म 'दिल मांगे मोर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोहा ने कहा कि मां बनने से उन्हें विकसित होने में मदद मिली है।

सोहा अली खान ने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि अलग-अलग इंसान और एक दंपति के रूप में हम विकसित हुए है। शादी और माता-पिता बनने के बाद आप एक नए शख्स के रूप में सामने आते हैं।' उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं अपने परिवार में सबसे छोटी हूं, मैं कभी किसी और के लिए जिम्मेदार नहीं रही। मुझे कभी किसी की देखभाल नहीं करनी पड़ी। मैंने कभी भी डायपर नहीं बदला न किसी को खिलाया या न किसी को सुलाया, यह वास्तव में मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव है।'

आगे उन्होंने बताया कि हर समय किसी को देखना चुनौतीपूर्ण और थकाऊ हो सकता है, लेकिन आप जानते हैं कि यह जीवन है। आपको यह समझना होगा कि जीवन अब अलग है और यह कभी भी समान नहीं रहता है।
कुणाल खेमू इन दिनों फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम किरदार निभा रहे है।

Published on: