2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड
‘PM Narendra Modi’ का पहला गाना रिलीज, देशभक्ति से लबरेज है’सौगंध मुझे इस मिट्टी की’
Play video

‘PM Narendra Modi’ का पहला गाना रिलीज, देशभक्ति से लबरेज है’सौगंध मुझे इस मिट्टी की’

PM Narendra Modi song Saugandh Mujhe Iss Mitti ki to be out
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Mar 2019, 7:13 PM IST

PM Narendra Modi first song Saugandh Mujhe Iss Mitti ki to be out
‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का पहला गाना रिलीज, देशभक्ति से लबरेज है’सौगंध मुझे इस मिट्टी की’

बॉलीवुड अभिनेता Vivek Oberoi की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘PM Narendra Modi’ का पहला गाना ‘Saugandh Mujhe Iss Mitti ki’ रिलीज हो गया है। यह गाना किसी भी देशभक्त इंसान को इमोशनल कर देने वाला है। गाने में विवेक ओबेरॉय पूरी तरह अपने किरदार में रचे-बसे नजर आ रहे हैं। इस गाने में पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात के सफर से लेकर दंगे और इंदिरा गांधी के समय तक का सफर दिखाया गया है। इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस गाने को सुखविंदर सिंह और शशि सुमन ने आवाज दी है। वहीं इस गाने को शशि-खुशी ने कंपोज किया है ओर प्रसून जोधी ने गाने के बोल लिखे है। सुरेश ओबेराय, आनंद पंडित और आचार्य मनीष भी फिल्म के निर्माताओं में हैं।

इस फिल्म में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की भूमिका अभिनेता मनोज जोशी निभा रहे हैं। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, राजेंद्र गुप्ता और अक्षत आर सलूजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है।