बॉलीवुड

बॅालीवुड इंडस्ट्री की इस बात से खफा हैं सोहा अली खान, कहा- हॅालीवुड में यह काम अच्छे स्तर पर है, हम पीछे हैं…

सोहा अली खान ( soha ali khan ) का मानना है कि बॅालीवुड इस मामले में पीछे है।
less than 1 minute read
Nov 14, 2019
बॅालीवुड इंडस्ट्री की इस बात से खफा हैं सोहा अली खान, कहा- हॅालीवुड में यह काम अच्छे स्तर पर है, हम पीछे हैं...
बॅालीवुड इंडस्ट्री की इस बात से खफा हैं सोहा अली खान, कहा- हॅालीवुड में यह काम अच्छे स्तर पर है, हम पीछे हैं...

बॅालीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ( soha ali khan ) का मानना है कि बच्चों पर आधारित फिल्में और बननी चाहिए। सोहा की 2 साल की बेटी इनाया ( inaya naumi khemu ) हैं। उनका मानना है कि इस जोनर की ऑडियंस काफी है जो ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं।

सोहा ने कहा, 'हॅालीवुड में उन्होंने 'बेबीज डे आउट' और 'हैरी पॅाटर' जैसे अच्छे सबजेक्ट्स पर फिल्में बनाई। बच्चों को इस तरह की कहानियां काफी पसंद आती हैं। इन फिल्मों में बच्चे लीड किरदार अदा करते हैं। लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं होता।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हमने 'चिल्लर पार्टी' और 'तारे जमीन पर' जैसी फिल्में बनाई हैं। मुझे लगता है कि हमें इस टॅापिक पर और फिल्में बनानी चाहिए। पहले हम कहते थे कि सिनेमा में महिला पर आधारित फिल्में बननी चाहिए और ऐसा होने भी लगा है। अब लोग बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में उन्हें क्या देखना चाहिए और क्या नहीं यह एक बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।'

Published on:
14 Nov 2019 02:49 pm