
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कई सेलेब्स उनके बर्थ बैश में पहुंचे। उनके बर्थ डे का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। अब इस पार्टी से उनके भाई सोहेल खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियो में सोहेल बड़े भाई अरबाज खान और बच्चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल पोज देने के साथ साथ मुस्कुरा भी रहे हैं। इसके साथ ही तिरछी नजरों से पैप्स से बात करते नजर आ रहे हैं। फिर छोटे बेटे योहान के कंधे पर हाथ रखते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है वो लड़खड़ा रहे हैं और बेटे का सहारा ले रहे हैं।
अब इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यार ये कितने नशे में है। इस बड़ा बेटा तो पिता की तरफ शर्मिंदगी से देख भी नहीं पा रहा है।'
एक अन्य ने लिखा है, 'नशेड़ी...।'
एक यूजर ने लिखा, 'सीमा सजदेह ने इसे इसी कारण छोड़ा होगा कि ये हमेशा नशे में धुत रहता है। सोहेल खान को मदद की जरूरत है।'
आपको याद हो तो कुछ समय पहले सीमा सजदेह एक वीडियो को लेकर चर्चा में आई थीं। सीमा का वीडियो करण जौहर के घर हुई एक पुरानी पार्टी का था। इसको लेकर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। हाल ही में उन्होंने मूविंग इन विद मलाइका' शो में इसपर बात की थी।
सीमा ने बताया कि इस घटना के बाद बड़े बेटे निर्वाण ने उन्हें फोन किया था। सीमा कहती हैं, 'निर्वाण का फोन आया। उसने भी वह वीडियो देखा था। उसने मुझसे सिर्फ इतना पूछा कि आपने ये कैसी ड्रेस पहनी थी। उसने मेरे लड़खड़ाने पर कुछ नहीं कहा। मैं शर्मिंदगी से भर गई। वो दो दिन मेरी जिंदगी में नर्क की तरह थे।'
सलमान खान की बात करें तो वो फैंस के दिलों की जान हैं। हाल ही में दबंग खान 57 साल के हुए हैं। हर साल सलमान के बर्थडे को उनके फैंस त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं।
यह भी पढ़ें- 'सीता' दीपिका चिखलिया का मॉडर्न रूप देख भड़के लोग