हाल में सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स-वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) ने अपने तलाक को लेरक खुलकर बात की थी और अब सीमा सजदेह चौकाने वाला खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' (Fabulous Lives of Bollywood Wives) का नया सीजन दस्तक दे चुका है। इसके एक एपिसोड में मैचमेकर सीमा तपारिया ने गेस्ट अपीयरेंस की।

एपिसोड में महीप कपूर ने सीमा आंटी से दोस्त सीमा सजदेह के लिए परफेक्ट मैच ढूंढने की गुजारिश की सीमा तपारिया को सीमा सजदेह के लिए परफेक्ट मैच ढूंढना था। ऐसे में सीमा तपारिया ने सजदेह से पूछा कि सोहेल खान के साथ उनकी 22 साल पुरानी शादी आखिर क्यों टूटी? इसपर फैशन डिजाइनर ने जवाब दिया कि उनके खयालात नहीं मिलते थे।
सीमा तपारिया ने सीमा सजदेह से आगे पूछा, 'लेकिन 22 साल बाद आपको समझ आया कि आपकी सोच नहीं मिलती है?' इसपर सजदेह ने जवाब दिया कि इन बातों में समय लगता है।
इसके साथ ही इस दौरान सीमा सजदेह ने सबको चौका देने वाला खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सीमा सजदेह ने बताया कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं। हालांकि ये मजाक था।
सीमा सजदेह ने मजाक में कहा, 'शायद मुझे औरतें पसंद हैं।' ये बात सुनकर महीप कपूर हैरान हो जाती है और सीमा तपारिया के भी होश उड़ गए। दोनों के एक्सप्रेशन देखकर सीमा सजदेह ने कहा कि वह मजाक कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने सीमा तपारिया के बारे में बात करते हुए कहा, 'मझे लगता है ये सुनकर उनके पसीने छूट रहे थे।
सीमा सजदेह की बात को सुनने के बाद महीप कपूर ने मैचमेकर सीमा तपारिया से पूछा कि क्या वह उनकी दोस्त के लिए 'दुल्हन' ढूंढ सकती हैं? इसपर सीमा तपारिया ने साफ कहा, 'मैं ये सब नहीं करती। भारत में अभी लोग इसे लेकर ओपन नहीं हैं। शायद भविष्य में यह हो पाए, लेकिन अभी नहीं हो सकता।'
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में एक दूसरे काफी समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। इस रिश्त से दोनों के दो बेटी हैं, जिनका नाम निर्वाण और योहान हैं। इसी साल 2022 में सोहेल और सीमा ने शादी के सालों बाद एक दूसरे से तलाक लिया।