बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस ने शेयर की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को हुए एक महीना बीत चुका है। इस से जुड़ी तस्वीरें सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2024, 7:50 AM IST
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। वहीं, शादी के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर नजर।

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ शेयर की तस्वीरें (Sonakshi Sinha and Zaheer IqbalPhotos)

शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में कपल वेकेशन पर एक-दूजे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहा हैं। शेयर की गई एक तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर दोनों स्विमिंग पूल में कोजी मूमेंट शेयर कर रहे हैं। एक फोटो में जहीर और सोनाक्षी को एक साथ खाने का लुत्फ लेते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में सोनाक्षी काउच पर बैठी हुई हैं और जहीर उन्हें पीछे से हग किए हुए नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी-जहीर की शादी के बारे में (About Sonakshi-Zaheer's Marriage)

सोनाक्षी और जहीर ने सात साल की रिलेशनशिप के बाद 23 जून को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस शादी में दोनों के परिवार के साथ-साथ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। वहीं शादी के बाद कपल ने एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें बॉलीवुड के कई पॉपुलर सितारों ने शिरकत की थी।

Updated on:
24 Jul 2024, 7:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा