बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम को लेकर खोले राज, बोलीं- हमारे घर में हमेशा…

Sonakshi Sinha Big Revealed: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने परिवार को लेकर कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि पिता से नहीं हमेशा मां पूनम से डर लगता था।
2 min read
Jun 27, 2025
Sonakshi Sinha Big Revealed father shatrughan sinha and mother poonam after zaheer iqbal marriage
सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा को लेकर की बात

Sonakshi Sinha Big Revealed Father And Mother: सोनाक्षी सिन्हा की जल्द नई फिल्म निकिता रॉय आने वाली हैं। जिसे लेकर पूरा सिन्हा परिवार सुर्खियों में हैं। फिल्म निकिता रॉय को सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। जो 18 जुलाई को रिलीज होगी। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उन्होंने अपने परिवार यानी माता- पिता के बर्ताव तो लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि बचपन में उनकी मां पूनम बाकी मम्मी की तरह ही उन्हें आंखें दिखाकर डराती थीं। 

सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर की बात (Sonakshi Sinha On Father And Mother)

सोनाक्षी सिन्हा ने जब से मुस्लिम जहीर इकबाल से शादी की है माना जाता है कि उनका परिवार से रिश्ता बेहद खराब हो गया है। इसी को सोनाक्षी के साफ किया। सोनाक्षी ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की। उन्होंने बताया, "मेरे परिवार से रिश्ता अच्छा है। मेरा बचपन बेहद अच्छा बिता है। हमारे घर में हमेशा मम्मी कड़क और गुस्से वाली रही हैं और पापा बेहद शांत। घर में बैलेंस रहा है। अक्सर मम्मी हमें आंख दिखाकर डरा दिया करती थीं और हम बेहद डरते थे। मम्मी हमेशा और बाकी मम्मियां होती हैं उन्हीं की तरह थीं। पापा से कभी डर नहीं लगता था। पापा जो बिगाड़ते हैं मम्मी उसे ट्रैक पर लाती हैं।

पिता शत्रुघ्न सिन्हा करते हैं कॉल और मैसेज (Sonakshi Sinha Shatrughan Sinha)

सोनाक्षी ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में बताया कि पापा बचपन में मेरे गुस्सा होने पर गुड़िया लाते थे और अब वह फोन और मैसेज करके हालचाल पूछते हैं। सोनाक्षी ने आगे पति जहीर को लेकर भी बताया कि वह उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड से पहले अच्छी दोस्त हैं और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने परिवार के खिलाफ जाकर की थी जहीर इकबाल से शादी

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 23 जून को ही एक साल पूरा हुआ हैं। सोनाक्षी के परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम जहीर इकबाल से शादी की थी। उनका पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था। यही वजह रही कि सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की थी और आज दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। कपल की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। दोनों की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं।

Updated on:
27 Jun 2025 06:09 pm
Published on:
27 Jun 2025 03:24 pm