Sonakshi sinha Marriage: सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के सवाल पर कहा है कि जले पर नमक न छिड़के। एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड है जिससे वह शादी करना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि परिवार इसके खिलाफ है।
Sonakshi Sinha Heeramandi: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि वह काफी लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। जो उनसे उम्र में 2 साल छोटे हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की उम्र अब बढ़ती जा रही है, पर वह दुल्हनियां कब बनेंगी इसकी कोई जानकारी अभी तक गॉसिप के गलियारों में सुनाई नहीं दी है। कपल शादी के लिए तैयार है तो आइये जानते हैं ये पूरा मामला कहां अटका हुआ है?
सोनाक्षी सिन्हा की उम्र इस समय 36 साल है वह अगले महीने 37 साल की हो जाएंगी। ऐसे में उनके फैंस उन्हें जल्द दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' फरीदन आपा यानी सोनाक्षी सिन्हा अपनी सीरीज 'हीरामंडी' के प्रमोशन के लिए आने वाली हैं। सेट से खबर आई है कि जब एक्ट्रेस से कपिल ने उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी का उदाहरण देते हुए पूछा कि सोनाक्षी आप कब हमारा मुंह मीठा करवा रही हैं? आप कब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं? ऐसे में एक्ट्रेस का मुंह उतर गया उन्होंने फिर मजाक करते हुए कहा कि आखिर तुम मुझे क्यों चिढ़ा रहे हो? एक्ट्रेस ने कहा,"कपिल आप जले पर नमक मत छिड़को। ये मेरी तुमसे गुजारिश है। वो सब जानता है कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है।" अब वो कौन है ये सोनाक्षी ने नहीं बताया।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सवाल है कि आखिर क्यों शत्रुघ्न सिन्हा के घर अब तक बेटी की बारात नहीं आई है? खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड मुस्लिम हैं और शत्रुघ्न सिन्हा उनकी मुस्लिम परिवार में शादी नहीं करना चाहते, यानी परिवार इसके पीछे की वजह हैं। शॉटगन की लाडली इसी वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।