
Sonakshi Sinha Private Wedding Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी को लेकर काफी चर्चा हुई। अलग धर्म के होने की वजह से सोनाक्षी को ट्रोल भी किया गया। शादी के 8 महीने बाद, अब उन्होंने बताया कि उन्होंने इतनी प्राइवेट और जल्दी शादी क्यों की।
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में कहा- "मेरी शादी एक दिन में पूरी हो गई क्योंकि मैं चाहती थी कि ये छोटी और निजी हो। मैं सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल करना चाहती थी, जो मेरी खुशी में खुश हों। मेरी मां को लगा कि पापा के बॉलीवुड और पॉलिटिक्स में कई दोस्त हैं, वे उन्हें बुलाना चाहेंगे।"
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया- "लेकिन मैंने मां से कहा कि ये हमारी शादी है, जिसमें मैं और जहीर एक साथ रहना चाहते हैं, इसलिए हमें फैसला लेने दो। हमने सिर्फ दो हफ्तों तक प्लानिंग की और एक ही दिन में सब निपटा दिया। मेरी मां ने बाद में मुझे थैंक्स कहा कि मैंने सारा स्ट्रेस अपने ऊपर ले लिया।"
सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर तमाम बातें हो रही थीं, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया कि ये उनकी और जहीर की निजी पसंद थी। उनके फैंस ने भी इस फैसले को सपोर्ट किया और कहा कि शादी का फैसला सिर्फ कपल का होता है।