बॉलीवुड

शादी के 2.5 महीने बाद Sonakshi Sinha ने खोला राज, बताया क्यों की जहीर इकबाल से शादी

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के 2.5 महीने बाद खुलासा कर ही दिया कि आखिर क्यों उन्होंने जहीर इकबाल से शादी की।
2 min read
Sep 04, 2024
Sonakshi Sinha Reveals Why she Married Zaheer Iqbal In latest post

Sonakshi Sinha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 2.5 महीने हो गए हैं। दोनों इस बीच दो बार हनीमून पर भी हो आए हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से मिलती रहती है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने क्यों जहीर इकबाल से शादी की। इस राज का पता हमें उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर आए कमेंट से चला है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कुछ समय पहले अपने दूसरे हनीमून पर यूएस गए थे। यहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो वो अब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने पति का एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वह उन्हें '225 फीट हवा में' ले जा रहे थे।

क्यों की सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी?

ये एक स्लिंगशॉट की सवारी वाला वीडियो है। इस वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा- यही कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास) देख के शादी की थी तुमसे। उनका ये कमेंट और वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

रिसेप्शन में नहीं शामिल हुआ भाई

सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक साथ रहने के बाद शादी की। रिसेप्शन में उनके भाई कुश तो शामिल हुए लेकिन उनके भाई लव इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी शादी उनके अपार्टमेंट में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने हुई थी।

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली के वेब शो ‘हीरामंडी’ में देखा गया था, उसके बाद इस साल ‘काकुड़ा’ में। वो बहुत जल्द ‘निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। 

Updated on:
04 Sept 2024 11:45 am
Published on:
04 Sept 2024 11:41 am