
Sonakshi Sinha News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने भाइयों के साथ बचपन के रिश्ते को लेकर कुछ अजब गजब बातें बताई हैं, उन्होंने अपने भाइयों संग रिश्ता कैसा था उस पर बात की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू ने सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह घर में सबसे छोटी और लाड़ली बेटी थीं और इसी वजह से माता-पिता का लाड-प्यार सबसे ज्यादा उन्हीं को मिलता था, जिसके कारण उनके दोनों बड़े भाई-लव सिन्हा और कुश सिन्हा को इस बात से जलन होती थी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''मैं सबसे छोटी थी, घर की लड़की थी तो सबसे ज्यादा लाडली भी थी। इससे भाइयों को जलन होती थी।'' सोनाक्षी सिन्हा इतना के बाद ये भी बोली कि, हमारे बीच कोई खटाश नहीं हैं, सारी चीजें सामान्य है।
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, उनकी शादी में उनके दोनों भाई शामिल नहीं हुए थे। इस पर कई तरह की खबरें आई कि शायद उनके भाई इस रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि, सोनाक्षी ने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी। शादी में उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने उन्हें विदा किया था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों ने 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और 2024 में शादी कर ली। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज की, जिससे किसी को अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी। शादी के बाद दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शानदार जश्न मनाया।
सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2 और मिशन मंगल जैसी हिट फिल्मों में नजर आई। हालांकि, उनकी कई सोलो फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके साथ ही 2023 में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री ली और 2024 में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी। इस सीरीज में उनके काम की काफी तारीफ हुई और अब फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें, शादी के बाद से सोनाक्षी और जहीर लगातार ट्रैवल कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। फैंस अब उनकी अगली फिल्म या वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।