2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी करेंगे Salman Khan? उनकी दोस्त ने ढूंढ ली दुल्हनिया!

Salman Khan Marriage: राखी सावंत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राखी ने दावा किया है कि उन्होंने सलमान खान के लिए दुल्हन ढूंढ ली है! इतना ही नहीं, वह अपनी होने वाली भाभी को फिल्मों में भी देखना चाहती हैं। आखिर कौन है वो खास लड़की?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 27 Feb 2025, 3:40 PM IST

Salman Khan Marriage

Salman Khan Marriage

Salman Khan Marriage: सलमान खान की शादी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनके फैंस को आज भी उम्मीद है कि भाईजान जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, खुद सलमान खान कई बार कह चुके हैं कि उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन उनके चाहने वाले इस मुद्दे को छोड़ने का नाम ही नहीं लेते। इस बार राखी सावंत ने एक कदम आगे बढ़कर सलमान के लिए दुल्हन ढूंढने का दावा कर दिया है।

बता दें, सलमान खान और राखी सावंत की अच्छी बॉन्डिग पहले से रह चुकी है। बिग बॉस में राखी सावंत ने सलमान के साथ कई सीजन में काम कर चुके हैं। राखी सलमान को अपना दोस्त और भाई मानती हैं और अब वो अपने दोस्त के लिए दुल्हनिया खोज ली है। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने बतया है कि एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस उनकी भाभी बनें। आइए जानते हैं, अब वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस कौन हैं? जिनके साथ राखी सलमान खान की शादी करवाना चाहती हैं?

राखी ने ढूंढी सलमान के लिए दुल्हनिया!

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, ''सलमान भाई मैंने भाभी ढूंढ ली है और वह पाकिस्तान से आएंगी!'' उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि हानिया बॉलीवुड में कदम रखें और सलमान खान के साथ काम करें। राखी ने यह भी कहा कि उन्होंने कई इंटरव्यू में इसका जिक्र किया है और अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब हानिया, सलमान की फिल्म में उनकी हीरोइन बनेंगी।

राखी ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ''बजरंगी भाईजान की तरह एक खूबसूरत लव स्टोरी बने। सलमान मेरे भाई और भाभी हानिया पाकिस्तान से! वैसे मैं तो सिर्फ फिल्म में भाभी बनने की बात कर रही थी, लेकिन अगर रियल लाइफ में भी ऐसा हो जाता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं!''

यह भी पढ़ें:Salman Khan की सिकंदर का टीजर 3:33 पर ही क्यों रिलीज होने जा रहा है, पता चल गया

फैंस ने किया जमकर ट्रोल

राखी सावंत के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ एक मजाक मान रहे हैं तो कई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''बजरंगी भाईजान 2 में हानिया मुन्नी का रोल कर सकती है, क्योंकि वह सलमान की बेटी की उम्र की हैं।'' वहीं दूसरे ने लिखा, ''राखी सावंत को सिर्फ बकवास करनी आती है।''

यह भी पढ़ें: चुपके से Sikandar की एडवांस बुकिंग हुई चालू, क्या तय वक्त पर रिलीज हो पाएगी सलमान खान की फिल्म?

राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में

आपको बता दें, राखी सावंत का नाम हमेशा विवादों से जुड़ा रहता है। हाल ही में वह समय रैना के शो में बतौर जज नजर आई थीं, जिससे वह काफी चर्चा में रहीं। इसके अलावा राखी को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी पूछताछ के लिए समन भेजा था। अब सलमान खान की शादी को लेकर उनके इस बयान ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, सलमान खान की शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन राखी सावंत के इस मजाक ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन