2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुपके से Sikandar की एडवांस बुकिंग हुई चालू, क्या तय वक्त पर रिलीज हो पाएगी सलमान खान की फिल्म?

Sikandar Release Date: सलमान खान की 'सिकंदर' ईद पर रिलीज हो रही है, लेकिन तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पहले 28 मार्च की चर्चा थी, लेकिन अब विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में लगता है कि मेकर्स ने रिलीज डेट बदलकर बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। आइए जानते हैं, क्या है मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 26 Feb 2025, 11:52 AM IST

Sikandar Release Date

Sikandar Release Date

Sikandar Release Date: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन अब एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी, लेकिन अब इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग में रिलीज डेट 30 मार्च 2025 बताई जा रही है। कुछ दिन पहले ये भी खबर चली थी कि सलमान ने 'सिकंदर' की शूटिंग पूरी कर ली है। मगर ऐसा नहीं है, अभी कुछ दिनों का शूट और पैच वर्क बाकी हैं।

अब सवाल उठता है- क्या मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी? या यह सिर्फ एक रणनीति है? दिलचस्प बात यह है कि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई, लेकिन ओवरसीज बुकिंग में दिख रही तारीख कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

सिकंदर रिलीज डेट कन्फर्म?

सलमान खान की फिल्में आमतौर पर शुक्रवार को रिलीज होती हैं, लेकिन 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 यानि रविवार को आ सकती है। ऐसा बहुत कम हुआ है कि किसी बड़ी फिल्म की रिलीज रविवार को की गई हो। माना जा रहा है कि ईद के मौके पर सलमान की फिल्मों का क्रेज सबसे ज्यादा होता है। रमजान के दौरान लोग थिएटर कम जाते हैं, लेकिन ईद के बाद सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। ऐसे में रविवार को फिल्म रिलीज करने से शुरुआत से ही दमदार कलेक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:गोविंदा के तलाक पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सच कहूं तो…

सलमान और एआर मुरुगादॉस की धमाकेदार जोड़ी

आपको बता दें, निर्देशक एआर मुरुगादॉस सलमान खान के साथ एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में की हैं। 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके है। इस बार वह 9 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं और उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा जबरदस्त चर्चा रहती है।

इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी अहम रोल में नजर आएंगे। जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी के साथ 'सिकंदर' सलमान खान की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:Sikandar Poster: सलमान खान की ‘सिकंदर’ का जबरदस्त पोस्टर हुआ रिलीज, लोग बोले- दम है तो..

'सिकंदर' के बाद क्या करने वाले हैं सलमान?

सलमान खान के फैंस के लिए के बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि 'सिकंदर' की रिलीज के बाद सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' के सीक्वल 'किक 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। अब फैंस को बस 'सिकंदर' के ट्रेलर और भारत में एडवांस बुकिंग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार हैं। क्या सच में 30 मार्च को यह फिल्म धमाल मचाने आ रही है? या फिर मेकर्स के पास कोई और बड़ा सरप्राइज है?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन