बॉलीवुड

Sonakshi- Zaheer Wedding: शादी के खिलाफ है पिता और भाई? नहीं चाहते मुस्लिम शख्स की दुल्हन एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबर है कि वह मुस्लिम बॉयफ्रेंड से 23 जून को शादी करने वाली है। अब सामने आया है कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव सिन्हा खुश नहीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2024, 1:44 PM IST
Sonakshi sinha zaheer iqbal wedding
Sonakshi sinha zaheer iqbal wedding

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सलमान खान की एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि वह 10 दिन बाद बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं, पर लगता है उनका परिवार खुश नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते कि बेटी मुस्लिम शख्स से शादी करें और जहीर इकबाल उनके दामाद बनें। हाल ही में जब शत्रुघ्न सिन्हा से बेटी की शादी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि बच्चे अब बड़े हो गए हैं अपनी शादी के फैसले खुद लेने लगे हैं। अब उनके भाई भी इस शादी से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ है पिता और भाई? (Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding)

सोनाक्षी सिन्हा और इकबाल खान पिछले 2 साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। अब जल्द दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। सोनाक्षी हिंदू नहीं मुस्लिम धर्म में शादी करने जा रही हैं। अब उनके भाई लव सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा दोनों इस शादी के खिलाफ बोलते दिख रहे हैं। लव सिन्हा से जब बहन की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहना चाहता। बेहतर होगा की आप खुद सोनाक्षी या किसी दूसरे शख्स से इसका जवाब मांगे। मैं बस यही कर सकता हूं कि मुझे इस पूरे मामले के बारे में कुछ नहीं पता।"

लव सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के कमेंट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पिता और भाई इस शादी से खुश नहीं हैं। वहीं, खबर ये भी हैं कि सोनाक्षी सिन्हा शादी नहीं निकाह करेंगी। हालांकि, अभी तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Updated on:
12 Jun 2024, 1:44 PM IST
Published on: