बॉलीवुड

सलमान खान की इस चहेती अभिनेत्री को हुआ हाई ग्रेड कैंसर, पूरा बॉलीवुड सदमें में

सलमान खान की करीबी दोस्त और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का शिकार हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 1:26 PM IST
Sonali Bendre
Sonali Bendre

बॉलीवुड से अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक और अभिनेत्री को गंभीर बीमारी हो गई है। बता दें कि इरफान खान इस समय लंदन में एंड्रो न्यूरोक्राइन नामक बीमारी का इलाज करा रहे हैं। यह एक तरह का कैंसर है। अब सलमान खान की करीबी दोस्त और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का शिकार हो गई हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी:
सोनली बेंद्रे ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। सोनाली ने ट्वीट कर बताया, 'कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं, तो जीवन आपको एक कर्वबॉल फेंकता है। मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हुआ है जिसे हम पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख रहे थे। एक अजीब से दर्द की शि‍कायत के बाद कुछ टेस्ट में इसका खुलासा हुआ है। मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने मेरे चारों ओर है, जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।'

फैंस हैरान:
जैसे ही सोनाली की इस गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ तो उनके सभी फैंस हैरान हो गए। कुछ फैंस तो उन्हें इस कठिन समय में साहसी और सशक्त रहने की सलाह दे रहे हैं। कुछ फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

रिएलिटी शो में बनने वाली थीं जज:
बता दें कि बता दें कि सोनाली बेंद्रे रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्‍ट ड्रामेबाज' के जज के तौर पर नजर आने वाली थीं। लेकिन उन्‍हें हाल ही में एक्‍ट्रेस हुमा कुरैशी ने रिप्‍लेस किया है। बता दें कि फिल्मों में काम छोड़ने के बाद 2013 से सोनाली 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में जज के तौर पर दिखाई देती थीं।

फिल्मी सफर:
एक जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि मराठी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 1994 में रिलीज हुई फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सोनाली 'सरफ़रोश', 'हम साथ साथ हैं', 'दिलजले', 'चोरी चोरी', 'कल हो ना हो', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’