बॉलीवुड

ये थी वो तस्वीर जिसने पहली बार सोनम और आनंद के प्यार को किया जगजाहिर

सोनम और आनंद के एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सोनम ने उनके साथ खुद की फोटो को अपनी फेसबुक प्रोफाइल बनाई।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 2:42 PM IST
sonam kapoor
sonam kapoor

बॉलीवुड की फैशन डीवा यानी सोनम कपूर की शादी आखिर कन्फर्म हो ही गई है। लंबे इंतजार के बाद दोनों परिवार वालों ने शादी की आधिकारिक पुष्ट‍ि करते हुए बताया कि शादी 8 मई को मुंबई में ही होगी। सोनम और आनंद आहूजा की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन क्या जानते है कि सोनम और आनंद का रिश्ता कैसे सार्वजनिक हुआ। बता दें कि कुछ समय पहले सामने आई एक तस्वीर ने इनके रिश्ते का खुलासा किया था।

प्रोफाइल फोटो ने किया था उनके रिश्ते का खुलासा:
सोनम और आनंद के एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सोनम ने उनके साथ खुद की फोटो को अपनी फेसबुक प्रोफाइल बनाई। इसके बाद से ही उनके रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आ गई थी। इससे पहले दोनों हमेशा ही खुद को अच्छा दोस्त बताते थे। इस तस्वीर में दोंनों काफी क्लोज नजर आ रहे थे।

शादीशुदा जोड़े की तरह नजर आए रहे थे फोटो में:
बता दें कि सोनम ने पहली बार आनंद के साथ अपनी तस्वीर को प्रोफाइल पिक बनाई। हालांकि, इससे पहले कई बार उन्होंने आनंद संग अपनी फोटो को शेयर किया। लेकिन इस तरह नहीं। इस फोटो में सोनम ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई है। इसे साथ ही उन्होंने बालों में गजरा लगा रखा है। वहीं आनंद ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। फोटो में सोनम ने आनंद के कंधे पर हाथ डाल रखा हुआ है। वहीं आनंद उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं तो सोनम शर्मा रही हैं।

इंस्टा पर यूं जताया प्यार:
सोनम ने शादी की तारीख फाइनल होते ही आनंद ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया जिसमें लिखा था, 'जो लोग चमत्‍कार में विश्‍वास नहीं करते, उनके साथ यह कभी नहीं होता।' इस कैप्‍शन को शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, 'एक बात तो हमेशा मुझे काफी उत्‍साहित करती है... 'अगर हम सिर्फ एक, सिर्फ एक शख्‍स को खुश कर सकते हैं, तो हम पूरी दुनिया को खुश कर सकते हैं।' कितना सच और आसान है ये। दुनिया में शांति के सवाल का एक ही जवाब है कि आप अपने आसपास रहने वालों को खुश रखें।' इस पर सोनम ने प्यार भरे इमोजी के साथ जवाब दिया।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी