बॉलीवुड

Sonam Kapoor ने प्रभास की ‘बाहुबली’ समेत इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मिनटों में किया था रिजेक्ट, अब लगता है बुरा!

Happy Birthday Sonam Kapoor : सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो, लेकिन आज भी वो अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया स्टार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर जा चुके हैं, जिसको वो रिजेक्ट कर चुकी हैं.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 11:20 AM IST
Happy Birthday Sonam Kapoor
Happy Birthday Sonam Kapoor

अपने स्टाइलिश अंदाज और फैंशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भले ही वो फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन अपने फैंस के बीच एक सोशल मीडिया स्टार के तौर पर जानी जाती हैं. आज के समय में सोनम अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही मां भी बनने वाली हैं. साथ ही सोनम कपूर अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर स्पेंड करती हैं और फिलहाल अपने मदरहुड के फोटो-वीडियो साझ करती रहती हैं.

सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरूआत रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'सांवरिया' से की थी. ये दोनों की ही पहली फिल्म थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सोनम की खूबसूसरती और मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया. उनकी स्माइल ने फैंस के दिलों पर घर बना लिया. उन्होंने बेहद ही कम समय में अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीता लिया. वैसे तो सोनम कपूर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन कुछ फिल्म में जिन्होंने बंपर कमाई भी की.


इस लिस्ट में उनकी फिल्म 'नीरजा' का नाम सबसे ऊपर आता है. हालांकि, सोनम के खाते में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में रहीं. इसके अलावा कई बार तो ऐसा हुआ कि टाइम शेड्यूल के चलते उनको कई हिट फिल्मों में से हाथ धोना पडाय आज हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनको सोनम कपूर ने मिनटों में रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन आज भी उनको इसका दुख है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सोनम के पास साउथ सुपरस्टार प्रभास (Parbhas) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) जैसी बिग बजट फिल्म का ऑफर भी गया था, जिसको उन्होंने ठुकरा दिया था.


बताया जाता है कि इस फिल्म में उनको 'अवंतिका' का किरदार मिला था, जिसके बाद ये फिल्म तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) को मिला. इस फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, जिसके बाद सोनम काफी पछताई भी होंगी. इसके अलावा सोनम कपूर ने ऋतिक रोशन की 'काइट्स' और शाहरुख खान की 'रब ने बना दी जोड़ी' के ऑफर को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं, जिसके बाद उनको इस बात का काफी दुख है कि उन्होंने कई हिट फिल्मों को ठुकराया है. इतना ही नहीं सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि संजय लीला भंसाली ने सबसे पहले रामलीला का ऑफर उन्हें दिया था.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन