बॉलीवुड

अगले महीने सजेगी सोनम की डोली, ‘SWITZERLAND’ में लेंगे सात फेरे!

सोनम कपूर अगले महीने अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद अहूजा संग सात फेरे लेने वाली हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 2:02 PM IST
sonam kapoor and anand ahuja wedding
sonam kapoor and anand ahuja wedding

बॅालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अगले महीने अपने लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद अहूजा संग सात फेरे लेने वाली हैं। शादी की तारीख सामने आ चुकी है। यह जोड़ी 9 से 12 मई के बीच शादी करेगी। खबरों के मुताबिक ये कपल जोधपुर या उदयपुर में नहीं बल्कि स्विटजरलैंड में शादी करेगा।

शादी की शॅापिंग हुई पूरी
कहा जा रहा है कि इन दिनों सोनम और आनंद के घरवाले जोरों-शोरों से शादी की तैयारियों में जुटे हैं। हर दिन इससे जुड़ी अपडेट सामने आ रही है। फैशन डीवा सोनम और आनंद ने शादी की शॉपिंग पूरी कर ली है। पहले कहा जा रहा था कि इन दोनों की डेस्टीनेशन वेडिंग राजस्थान के उदयपुर या जोधपुर में होगी। सोनम के एक फ्रेंड की उदयपुर में अच्छी खासी प्रोपर्टी है जिसकी वजह से वहां शादी होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन पिछले हफ्ते ही सोनम ने वेडिंग के लिए डेस्टीनेशन बदल दी। खबरों के मुताबिक स्विस की सरकार इस इवेंट के लिए दोनों को अपना इंटरेस्ट दिखा रही है।

कब होंगे स्विटजरलैंड रवाना
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार शादी की सारी तैयारियां पूरी करने के बाद सोनम और आनंद स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। यह जोड़ा अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक है यही कारण है कि उन्होंने सात फेरे लेने के लिए दुनिया की सबसे मंहगी जगह चुनी है। यह खूबसूरत कपल मई के पहले हफ्ते में ही स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो जाएगा। गौरतलब है कि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका बिजनेस करोडो़ का है।

शाहरुख खान की 'FAN' के बाद अब इस फिल्म में दिखेंगी सचिन- सुप्रिया की बेटी!

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन