बातचीत के दौरान सोनम ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि,' आलिया स्टार किड होने के बावजूद काफी सेंसिबल है और कम उम्र में उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 21 साल की उम्र में एक बार मुझसे पूछा गया था कि क्या आप फेमिनिस्ट हैं तो मैंने हां कह दिया था। लेकिन आइब्रो बढ़ा कर घूमना और बिना ब्रा के रहना कोई फेमिनिज्म हो ही नहीं सकता।' उन्होंने आगे कहा कि उनका मन हो तो वह वैक्सिंग करें न हो तो न करें। मेकअप में रहे या न रहें, इन बातों का फेमिनिज्म से कोई लेना देना नहीं है।