बॉलीवुड

ऐसा क्या हुआ जो सोनम कपूर को मांगनी पड़ी सोनाक्षी सिन्हा से माफी

दोनों अभिनेत्रियों के बीच ऐसा क्या हुआ होगा, जो माफी मांगने की नौबत आ गई
2 min read
Feb 11, 2018
Sonakshi and Sonam
Sonakshi and Sonam

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा से माफी मांगी है। लेकिन आप सोच रहे होंग कि इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच ऐसा क्या हुआ होगा, जो माफी मांगने की नौबत आ गई। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने दोस्त डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नेहा धूपिया के टीवी शो के सेट पर पहुंची थी। इस शो के दौरान जब नेहा धूपिया ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा कि क्या उन्हें बॉलीवुड में कभी किसी ने एटिट्यूड दिखाया है। इस पर सोनाक्षी ने सोनम कपूर का नाम लिया। सोनाक्षी ने कहा कि सोनम कपूर ने उन्हें एक बार काफी एटिट्यूड व टशन दिखाया था और उन्हें लगता है कि यह बेवजह था। सोनम ने सोनाक्षी की इस बात का जवाब सोशल मीडिया ट्विटर पर दिया। सोनम ने ट्विटर पर सोनाक्षी से माफी मांगी और लिखा, 'सोनाक्षी मैं हमेशा से ही तुम्हारी लिए नर्म रही हूं। याद नहीं मैंने कब तुम्हें एटिट्यूड दिखाया है! यदि तुम्हें ऐसा लगा हो तो मुझे माफ करना।'

वहीं शो के दौरान मनीष मल्होत्रा ने सोनम कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि सोनम बेहद प्रतिभाशाली हैं और उन्हें ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। नेहा धूपिया ने मनीष मल्होत्रा से सोनम कपूर के फैशन के बारे में भी सवाल पूछा इस पर मनीष मल्होत्रा ने कहा,'वह बॉलीवुड की असल फैशनपरस्त हैं और वह शानदार हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सोनम में काफी प्रतिभा है।'

बता दें कि सोनम कपूर की एक फिल्म 'पैडमैन' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। साथ ही फिल्म में राधिका आप्टे भी हैं। यह फिल्म महिलाओं की महावाारी की समस्या पर आधारित हैं। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 90 करोड़ के बजट में बनी 'पैडमैन' ने शुरुआती दो दिनों में 24 करोड़ रु का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को काफी प्रशंसा मिल रही है।

Published on:
11 Feb 2018 04:36 pm
Also Read
View All
कोर्ट में खाने में मिलावट के खिलाफ छिड़ी कानूनी जंग, रिलीज हुआ काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘The India Story’ का दमदार ट्रेलर

‘करोड़ों में से मुझे मिले सिर्फ 8 लाख’, ‘सैयारा’ का एक साल पूरा होते ही विवाद, संगीतकार तनिष्क बागची ने लगाया आरोप

‘एक हवलदार ने मुझसे कहा कि लोगों को माफ कर दो’, 5 साल की जेल की सजा में संजय दत्त को मिली सबसे बड़ी सीख

‘धरम जी मेरे लिए सबकुछ थे’ पति की याद में छलके हेमा मालिनी के आंसू, रिएलिटी शो से वीडियो आया सामने

‘सैयारा’ के पहली एनिवर्सरी पर मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अहान पांडे-अनीत पड्डा के साथ लॉन्च हुआ स्पेशल कलेक्टर एडिशन LP