18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना से बोली यह अभिनेत्री: लड़कों पर फोकस करो और..

कैटरीना ने जवाब दिया कि मैं तो इंतजार कर रही हूं कि..
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Feb 01, 2018

Alia Bhatt and Katrina

Alia Bhatt and Katrina

बॉलीवुड अभिनेत्रियां आपस में अच्छी दोस्त बन सकती हैं। इसका उदाहरण हैं कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट। बता दें कि आलिया और कैटरीना आपस में अच्छी दोस्त हैं। दोनों को कई पार्टियों और इवेंट में साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं कैटरीना कैफ कभी—कभी आलिया को कुछ टिप्स भी देती रहती हैं। हाल ही में आलिया और कैटरीना एक टीवी शो पर गई थी। वहां पर आलिया ने लव लाइफ को लेकर कैटरीना को सलाह दे डाली। दरअसल आलिया और कैटरीना अभिनेत्री नेहा धूपिया के टीवी शो पर गईं थीं। शो के दौरान नेहा ने आलिया और कैटरीना से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किए।

इस बीच आलिया ने कैटरीना को लव लाइफ को लेकर सलाह दी। आलिया ने कैटरीना को कहा कि जिम में पसीने बाहाना छोड़कर लड़कों पर फोकस करना शुरु करो। इस पर कैटरीना ने जवाब दिया कि मैं तो इंतजार कर रही हूं कि पहले आलिया शादी करे। साथ ही उन्होंने कहा कि आलिया की शादी के बाद ही मैं अपनी शादी के बारे में सोच सकती हूं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जब कैटरीना से आलिया की सफलता के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि आलिया जो काम कर रही है, मुझे उस पर गर्व है। बता दें इन दिनों आलिया फिल्मकार करण जौहर की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। बता दें कि इन दिनों आलिया और रणबीर के लिंक अप की भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप हो जाने के बाद आलिया अब रणबीर कपूर के नजदीक आ रही हैं।

करण जौहर की फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर में नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि रणबीर कपूर का पहले कैटरीना कैफ के साथ अफेयर रह चुका है। दोनों साथ में लिव इन में भी रहे थे। वहीं कैटरीना कैफ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। साथ ही इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग