बॉलीवुड

सोनम कपूर के बेबी शॉवर की फोटोज में दिखा कुछ ऐसा कि लोगों ने लिखा- “अरी मोरी मैया, जे का देख लियो”

अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर ये बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच लंदन में सोनम की गोद भराई सेरेमनी हुई है। इसकी जानकारी सोनम ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर दी। वहीं उनकी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor share photo) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सोनम की गोद भराई की झलक दिखाई है।

2 min read
Jun 16, 2022
sonam kapoor baby shower leo kalyan trolled for his look

हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शावर हुआ और इस दौरान एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम के लंदन वाले घर में बेबी शॉवर पार्टी रखी गई. इस दौरान सोनम कपूर की बहन रिया वहां मौजूद थीं और बेबी शॉवर की कई तस्वीरों (Sonam Kapoor Baby Shower) को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बेबी शावर के इस खास मौके पर सोनम कपूर पिंक गाउन में नजर आईं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। अपनी कई फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

सोनम कपूर का बेबी शावर बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित हुआ था। हर मेहमान के लिए उसके हिसाब से मेन्यू तैयार किया गया था। इतना ही नहीं, बेबी शावर की सजावट भी बिल्कुल रॉयल अंदाज में हुई थी।

इस बेबी शावर में म्यूजिशियन लियो कल्याण भी पहुंचे, जिनके लुक को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं।

सोनम कपूर और लिओ कल्याण की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "अरी मोरी मैया, जे का देख लियो।"

एक अन्य यूजर ने लिओ की तुलना रणवीर सिंह से करते हुए लिखा है, "रणवीर सिंह क्या कर रहा है यहां?"

एक यूजर का कमेंट है, "ये क्या नौटंकी है?" एक यूजर का कमेंट है, "ये बेबी है या बाबा?"

वहीं एक यूजर का कमेंट हैं, "ये कौनसा प्राणी है?"

एक यूजर ने लिखा है, "साथ में कौन है? मैं डर गई?"

एक यूजर का कमेंट है, "तौबा-तौबा सारा मूड खराब कर दिया।"

वहीं, कुछ यूजर उन्हें रणबीर कपूर और करन जौहर भी बता रहे हैं।

Published on:
16 Jun 2022 12:28 pm
Also Read
View All