बॉलीवुड

16 साल में सिर्फ 1 ब्लॉकबस्टर फिल्म, फिर भी करोड़ों कमाती हैं सोनम कपूर, नेट वर्थ जान होंगे हैरान

Sonam Kapoor Birthday Special: अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी समय से किसी नई फिल्म में नजर नहीं आई हैं, हालांकि इसके बावजूद उनकी कमाई होती ही रहती हैं।

2 min read
Jun 09, 2026
Sonam Kapoor Birthday Special
Sonam Kapoor Birthday Special (सोर्स- एक्स)

Sonam Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ऐसे रहे हैं जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें सफलता आसानी से मिल गई। लेकिन कुछ सितारों की कहानी ऐसी भी है जो यह साबित करती है कि पहचान बनाने के लिए मेहनत और संघर्ष का रास्ता हर किसी को तय करना पड़ता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं सोनम कपूर, जो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और एक बार फिर चर्चा में हैं।

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया काम

अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम का शुरुआती सपना अभिनेत्री बनने का नहीं था। उनका झुकाव फिल्म निर्माण और निर्देशन की तरफ था। पढ़ाई के दौरान उन्होंने विदेश में समय बिताया और वहां आत्मनिर्भर बनने की कोशिश की। कहा जाता है कि खर्चों को संभालने के लिए उन्होंने एक रेस्टोरेंट में भी काम किया, जहां उन्हें आम कर्मचारियों की तरह जिम्मेदारियां निभानी पड़ती थीं। यही अनुभव आगे चलकर उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा बना।

संजय लीला भंसाली के साथ किया काम

फिल्मी परिवार से आने वाली सोनम ने कैमरे के पीछे से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम किया और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं। हालांकि, उनकी किस्मत उन्हें पर्दे के सामने ले आई। लंबे समय तक समझाने के बाद उन्हें अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला करना पड़ा।

बॉलीवुड में एंट्री से पहले सोनम को अपने वजन और फिटनेस पर काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने खुद को पूरी तरह बदला और फिर बड़े पर्दे पर नजर आईं। शुरुआती दौर में उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया।

बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फिल्में नहीं चलीं

सोनम कपूर का फिल्मी सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया तो कुछ ने उन्हें नई पहचान दिलाई। 'रांझणा', 'नीरजा', 'भाग मिल्खा भाग', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को मजबूती दी। खासतौर पर 'नीरजा' में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। उनके करियर की ब्लॉक बस्टर फिल्म की बात करें तो भाग मिल्खा भाग को जबरदस्त सफलता मिली थी।

हालांकि अभिनय से ज्यादा सोनम ने फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। रेड कार्पेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय फैशन इवेंट्स तक, उनका नाम हमेशा चर्चा में रहा। उन्हें बॉलीवुड की फैशन आइकन कहा जाता है।

सोनम कपूर की नेटवर्थ

अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर की कुल अनुमानित नेटवर्थ करीब 115 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और अन्य बिजनेस गतिविधियों से भी उनकी आय होती है। वहीं उनके पति आनंद आहूजा देश के जाने-माने उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 4000 करोड़ रुपये बताई जाती है।

सोनम कपूर की शादी

साल 2018 में शादी के बाद सोनम कपूर ने अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दी। अब वो अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताते हुए चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं। भले ही वह इन दिनों फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता और स्टारडम में कोई कमी नहीं आई है।

आज 41वें जन्मदिन पर सोनम कपूर सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन, फैशन आइकन और करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का नाम बन चुकी हैं।

Updated on:
09 Jun 2026 11:21 am
Published on:
09 Jun 2026 11:17 am
Also Read
View All