बॉलीवुड

सोनम कपूर के पति का उड़ रहा है मजाक, कारण जान हंसी नहीं रोक पाएंगे

आनंद ने शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहना था जो उनके आपटफिट के साथ बिल्कुल मैच नहीं कर रहे थे।  
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 1:26 PM IST
sonam kapoor and anand ahuja
sonam kapoor and anand ahuja

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मंगलवार को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन मेें बंध गई हैं। सोनम के फैशन सेंस की वजह से उन्हें बॉलीवुड डीवा के नाम से भी जाना जाता है। वहीं सोमन के पति आनंद ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि जहां रिस्पेशन पार्टी में आनंद और सोनम का रॉयल लुक दिखा लेकिन आनंद से एक गल्ती हो गई जिसकी वजह से वह लगातार ट्रोल हो रहे हैं। आनंद ने शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहना था जो उनके आपटफिट के साथ बिल्कुल मैच नहीं कर रहे थे।

स्पोर्ट्स शूज की वजह से ट्रोल हो रहे हैं आनंद:
शादी की बाद सभी को सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी की लेटेस्ट फोटोज का इंतजार था। लेकिन पार्टी की जो फोटो सामने आई उसे देख सभी हैरान रह गए। इन फोटोज में आनंद को शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने देखा गया है। इसी कारण लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं लोगों ने आनंद के ड्रेसिंग सेंस पर भी सवाल उठाए।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स:
रिसेप्शन की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज?? क्या मजाक है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, जूते देखो। विवेक नाम के ट्विटर अकाउंट यूजर ने लिखा, किसी उसके जूतों पर ध्यान दिया? भाई साहब दौड़ना नहीं है। वहीं एक यूजर लिखता है, जूतियां सालियों ने छिपा ली हैं, इसलिए शूज पहनकर आ गया है। वहीं ओनली तुषार नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, मुझे शर्म आ रही है देखने में यह चमन शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहनकर आ गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा, जूते तो अच्छे ले लेता।

सोनम लिखी रॉयल लुक में:
जहां शादी में सोनम ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था वहीं रिसेप्शन पर्टी में सोनम ने मेहंदी कलर की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं आनंद आहूजा ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए।

Published on: