2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की रस्में खत्म होते ही सोनम को याद आया मोबाइल, किए ये मैसेज

शादी होते ही सोनम ने अपना स्टेटस बदलते हुए कपूर के साथ जोड़ा ‘आहूजा’
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 9 May 2018, 12:40 PM IST

sonam kapoor

sonam kapoor

हर लड़की की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी शादी होते ही अपने पति का सरनेम अपना लिया है। सोनम ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के साथ आहूजा भी जोड़ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपने नाम में बदलाव कर दिया है। बस एक ही जगह है जहां उन्होंने अबतक अपने नाम के साथ आहूजा नहीं लगाया है और वो है फेसबुक अकाउंट। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों को ध्यनवाद कहा।

Video: रिसेप्शन पार्टी में सलमान ने गाया गाना तो शाहरुख और अनिल कपूर ने किया जमकर डांस

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कपूर संग जोड़ा आहूजा:
सोनम की शादी को अभी एक ही दिन हुआ है और उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के साथ आहूजा भी जोड़ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करते हुए लिखा सोनम कपूर आहूजा। हालांकि सोनम ने अपने फेसबुक पेज पर अब तक अपने नाम के साथ आहूजा नहीं जोड़ा है।

सोनम के संगीत में करीना नहीं करिश्मा ने लगाए जमकर ठुमके, बादशाह ने लगाया रैप का तड़का

इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में किया कम उम्र के एक्टर संग रोमांस तो फिल्म हुई सुपरहिट

पार्टी में सलमान ने गाया गाना तो शाहरुख ने किया डांस:
सोनम की रिशेप्सन पार्टी में सलमान ने गाना गाया। सलमान पार्टी में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। वह अपनी फिल्म का गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' गाते नजर आए। जहां सलमान खान गाना गा रहे हैं, वहीं शाहरुख खान उनके साथ डांस कर रहे हैं। वहीं वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि बेटी सोनम की शादी में अगर किसी ने सबसे ज्यादा डांस किया तो थे पिता अनिल कपूर। इस पार्टी में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे।