2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम कपूर ही नहीं ये दुल्हन भी बंटोर रही है सुर्खियां

सोनम कपूर भले दुल्हन को तौर पर इस समय सबसे चर्चा में हों लेकिन चीन की एक दुल्हन भी इस समय सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बंटोर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 May 2018, 9:40 AM IST

china

नई दिल्ली। इन दिनों मीडिया से लेकर मनोरंजन इंडस्ट्री तक हर जगह सोनम कपूर की शादी ही सुर्खियां बंटोर रही है। लेकिन आप अगर सोच रहे हैं कि इन दिनों दुल्हन के तौर पर सिर्फ सोनम कपूर की ही चर्चा है तो आप शायद गलत सोच रहे हैं। सोनम कपूर के अलावा भी एक दुल्हन है जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बंटोर रही है। दरअसल ये दुल्हन इंडिया की नहीं बल्कि चीन की है..जी हां शादियों का सीजन चल रहा है तो भला चीन इस मामले में कैसे पीछे रह सकता है। लेकिन इस बार चीन की दुल्हन ने अपने मजाकिया अंदाज की वजह से सुर्खियां बंटोरी है।


आईए आपको पूरा मामला समझाते हैं...इस वीडियो में दुल्हन को गौर से देखिए...शादी की रस्मों के दौरान जब चावल या फूलों का गुलस्ता पीछे उड़ाने की रस्म के दौरान जैसे ही ये दुल्हन अपने हाथ से एक बुके(फूलों का गुलदस्ता) उड़ाती है, वैसे ही ये गुलस्ता ऊपर सीलिंग (छत) से जा टकराता है...बस फिर क्या था ये कमजोर छत इस गुलस्ते के टकराते ही धड़ाम से नीचे आ गिरती है...और वहां मौजूद बाराती इसकी चपेट में आ जाते हैं।


वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दुल्हन के बुके पीछे की ओर फेंकने के दौरान वो छत से टकरा जाता है और देखते ही देखते ये छत भरभरा कर मौजूद लोगों पर जा गिरती है...शादी के बीच हुआ ये मनोरंजक वाकया अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल शादियों में ये रस्म दुल्हन की ओर से की जाती है जिसमें चावल या फूल पीछे की ओर उड़ाए जाते हैं ऐसा माना जाता है जिन कंवारे लड़के लड़कियों के हाथ में ये फूल या चावल आते हैं उनकी शादी भी जल्दी हो जाती है...बहराल दुल्हन काम तो रस्म अदायगी का किया था लेकिन ये रस्म से ज्यादा मनोरंजन का विषय बन कर रह गया। आपको इस वीडियो को देखकर हंसी जरूर आई होगी।