2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में किया कम उम्र के एक्टर संग रोमांस तो फिल्म हुई सुपरहिट

बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्मों में उम्र में बड़ी एक्ट्रेस ने अपने से छोटे एक्टर के साथ रोमांस फरमाया हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 8 May 2018, 11:22 AM IST

kartik

kartik

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के हिट होते ही बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। कार्तिक ने पहले करीना कपूर के साथ रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोरी। वहीं अब वह ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या और कार्तिक के बीच उम्र का 17 साल लंबा गैप है। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्मों में उम्र में बड़ी एक्ट्रेस ने अपने से छोटे एक्टर के साथ रोमांस फरमाया हो। आज हम आपको ऐसी ही कई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें एक्टर और एक्ट्रेसेस के बीच उम्र में काफी फासला रहा है।

शाहिद कपूर और ऐश्वर्या राय:
अपने समय की हिट फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक में शाहिद कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि शाहिद और ऐश्वर्या के बीच 7 साल का अंतर है। 1964 में आई इस फिल्म में मनोज कुमार और साधना ने काम किया था।

कैटरीना कैफ और वरुण धवन:
रेमो डिसूजा की अपकमिंग डांस बेस्ड मूवी में कैटरीना कैफ वरुण धवन के साथ डांस पर चांस मारती नजर आने वाली हैं। वरुण, कैटरीना से 4 साल छोटे हैं।

नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर:
इसी लिस्ट में अगला नाम आता है नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर का। दोनों ने फिल्म 'रॉकस्टार' एक साथ काम किया था। दोनों के बीच 3 साल का अंतर है। नरगिस फाखरी 38 साल की हैं तो वहीं रणबीर कपूर 35 साल के हैं।

टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिज:
'बागी' फेम एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी अपने से 5 साल बड़ी उम्र की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज के साथ काम किया। दोनों एक साथ फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' में रोमांस फरमाते नजर आए थे।

करीना कपूर और अर्जुन कपूर:
फिल्म 'की एंड का' में करीना ने अर्जुन कपूर के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की हैं। बता दें कि करीना और अर्जुन की उम्र में में 5 साल का अंतर है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन